22 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में रखें ये एक वस्तु, नहीं होगी कभी पैसों की तंगी

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आज करियर कारोबार में आपको सफलता मिलने के योग हैं। आपको आज विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी और आपके धन में वृद्धि होगी। भौतिक विकास के योग अच्छे हैं और शाम को कहीं से रुका धन आने की सूचना मिलने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने से आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ाना होगा। आप सबको जोड़कर चलने में आप कामयाब रहेंगे। आपको मित्रों का साथ और समर्थन भरपूर मिलेगा। आप अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। महत्वपूर्ण कार्य में आपकी पूरी सक्रियता रहेगी। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह करने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी क्रिएटिव है और बहुत समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें। आपको लाभ होगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी।

कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए साख-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और आपको अपने डेली रूटीन को बनाए रखना होगा, तो उसमें बदलाव किया, तो समस्या आ सकती है। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। कला कौशल में सुधार आएगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझने से आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों का दिन काफी बिजी रखने वाला है और आज आपके लिए धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। धर्म आध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में बाधा डाल सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप सोचसमझकर ही कोई काम करें। रात का समय मांगलिक कार्य में बीतेगा।

 कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी और महत्वपूर्ण कार्य आपके समय से पूरे होंगे। आर्थिक क्षेत्रों में आप अच्छी तरक्की करेंगे। कानूनी मामले भी आपके पक्ष में रहेंगे। आप अपने कामों में आगे बढ़ेंगे। सक्रियता पर आपका पूरा जोर रहेगा, लेकिन आप अनुशासन से काम लें और आपको परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। आपको एक साथ काफी स्त्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। आपको अपने किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को लाभ होगा। आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नये प्रॉजेक्ट पर भी काम शुरू कर सकते हैं और आपको इसमें लाभ होगा। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे और व्यक्तिगत समर्थन में वृद्धि होगी। व्यापार में आप अपने कार्यों को समय से पूरा कर पाएंगे। आपको गंभीर विषयों में सक्रियता बनाए रखनी होगी। साझेदारी में काम करने से आपको लाभ मिलेगा। आपको किसी भूमि भवन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको किसी काम में अपनी मर्जी चलने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों की किस्‍मत साथ देगी और आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यशील रहें। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और योजनाएं सफल होंगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए अचानक धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। व्यवसाय में आपको भरोसा रखना होगा और आप कामों में जल्दबाजी न दिखाएं। किसी परिजन की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। आप किसी नई रिसर्च में शामिल हो सकते हैं। आपके घर किसी शुभ और मंगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। निजी मामलों में आप व्यस्त रहेंगे। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का दिन सावधानी से बिताने का है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खानपान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। वाहन धीरे चलाएं।

मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपनी नई सोच से अच्छा लाभ उठाएंगे और आपके अनूठे से प्रयास सभी को प्रभावित करेंगे। आप सब लोगों को साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। मित्रों से संबंधों में सुधार आएगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आपको किसी नई नौकरी के प्राप्ति हो सकती है।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-22 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 22 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)