25 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि भक्ति

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Marriage Rituals: शादी में क्यों लिए जाते हैं सात फेरे? जानें क्या है इसका महत्व और नियम

मेष राशि(Aries)  आज के दिन आपके परिवार का माहौल कुछ असमंजस भरा रहेगा,क्योंकि आप अपनी संतान के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। आज ना चाहते हुए भी आपको कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है,जिसमें दूसरों को असुविधा होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आप आज परेशान रहेंगे व आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं या किसे बाद में। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे रहेंगे और उन्हें अपने कार्यों के प्रति भी ध्यान नहीं होगा। आपको किसी अपनी पिछली की हुई गलती के लिए भी माफी मांगनी पड़ सकती है।

वृष राशि (Tauras)   वृष राशि के लोगों का पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है। पूरा दिन आप प्रसन्न रहेंगे, आज परिवार या किसी मित्र के साथ आप यात्रा करेंगे। आज आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।

 मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। दिन शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। आज मूड अच्छा रहने वाला है, परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। अपनी बुद्धिमता एवं योग्यता का पूरा लाभ आज हासिल होगा। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे।

कर्क राशि(Cancer) आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है,जिसमें आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। यदि आपने किसी नए कार्य को करने में संकोच किया,तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। आपने अपने किसी परिजन को धन उधार दिया था,तो आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपको आज कुछ नए अतिथियों से मिलने का मौका मिलेगा।

 सिंह राशि (Leo)    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन यादगार रहेगा। आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामला अटका हुआ है तो उसमें कुछ राहत आज मिल सकती है। आपको अपने कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं के प्रति सावधान रहना होगा। यदि आप लंबे समय से किसी कष्ट को नजरअंदाज कर रहे थे,तो वह आपके परेशानी का कारण बन सकता है,लेकिन आप योग व ध्यान से भी इससे बाहर निकल सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा,जिससे वह संतुष्ट रहेंगे लेकिन आप सकारात्मक विचारों से वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर किसी समस्या का समाधान भी खोज सकते हैं। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे। 

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों का भाग्य आपके साथ है। कामकाज में आज आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। परिवार का साथ समय-समय पर आपको मिलता रहेगा। जहां आप काम करते हैं वहां पर भी आपको सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। 

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि वह किसी बैंक, व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण परिवार के सभी सदस्य एकजुट रहेंगे और पारिवारिक एकता दिखेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को किसी से सलाह लेनी पड़ेगी। 

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। संतान द्वारा किसी अच्छे कार्य को अंजाम दिया जाएगा,जिसे सुनकर आपके मन में चल रही निराशा भी खत्म होगी, लेकिन यदि आप किसी व्यक्ति की मदद बिना सोचे समझे किए जा रहे थे,तो उनकी ओर से आपको धोखा मिल सकता है। आप किसी मित्र से सलाह मशवरा करके किसी डील को फाइनल करेंगे,जो आपके लिए परेशानी का कारण बनेगी। अपनी दिनचर्या में बदलाव करना आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन पिछले रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए अत्यधिक भागदौड़ करनी होगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज के दिन आपको अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहना होगा। आपकी कोई डील भी लटक सकते हैं और नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है। आपने जीवनसाथी से कुछ बातों को छुपा कर रखा था,तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। भाई आज आपकी मदद से पीछे नहीं हटेंगे,लेकिन आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका खर्च बढ़ सकता है। छोटे व्यापारियों को यदि कारोबार में कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने काम निकलवाने के लिए अपने जूनियर्स से बातचीत करते समय व्यवहार में मधुरता लानी होगी और उनकी कुछ गलतियों को भी नजरअंदाज करना होगा। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। यदि आपने किसी को धन उधार दिया,तो वह आपकी परेशानी का कारण बनेगा। आपका ध्यान आज आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा।

मीन राशि(Pisces)  आज आपको किसी भी मामले में ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा,नहीं तो आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। यदि आप कहीं घर से बाहर किसी नए व्यक्ति से मिले,तो आपको उसमें तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपकी नाक में दम करके रखेंगे,जिनके कारण आप परेशान तो रहेंगे। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। राजनीति की दिशा में जो लोग हाथ आजमाना चाहते हैं,उन्हें कार्य को करने का मौका मिलेगा।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-25 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 25 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)