11 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर 70 सालों के बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, घर में आएगी समृद्धि

मेष राशि(Aries)– आज का दिन काफी व्यस्तता पूर्ण रहेगा। अगर फाइनेंस को लेकर कुछ योजनाएं हैं, तो आज उसको शुरू करने का उत्तम समय है। रुका हुआ सरकारी कार्य आज हल हो जाएगा। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। घर में सुधार संबंधी कुछ गतिविधियां भी रहेंगी। अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। मौजमस्ती को लेकर फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाना जरूरी है।

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा, नहीं तो आप किसी बीमारी को दावत दे सकते हैं और आप अपने दिनचर्या में योग व्यायाम को बनाए रखें। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च करेंगे। किसी लेनदेन के मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।

मिथुन(Gemini) काफी समय से चल रही व्यस्तता से आज कुछ राहत मिलेगी और आप अपने लिए भी समय निकालने में कामयाब रहेंगे। पिछले कुछ समय से जो कार्य रुका हुआ था, वह काम आज बड़ी आसानी और आपके मनोनुकूल तरीके से हल हो जाएगा। नवीन वस्त्र आभूषण जैसी चीजें खरीदने की भी योजना बनेगी।

कर्क राशि(Cancer) व्यवस्थित दिनचर्या व्यतीत होगी। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से राहत मिलेगी और आप अपने कार्यों पर फोकस कर पाएंगे। साथ ही आपकी किसी गतिविधि और काबिलियत की सराहना होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बनेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. यदि आप अपने व्यापार में कोई नया फेरबदल करना चाहते हैं तो, आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले।

सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे व उनके साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे, लेकिन आपके साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि आप से कोई गलती हुई है, तो आपको उसके लिए तुरंत माफी मांगनी होगी। आप किसी नई योजना में धन लगाने से पहले अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें।

कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के भाग्‍य में वृद्धि होगी। रोजगार और व्यापार में शुभ योग बन रहे हैं। सफलता प्राप्त होगी। सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद में जीत हो सकती है। शुभ खर्च में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की समस्‍या का अंत होगा।

तुला राशि (Libra) – आज आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। आपको आपके स्वभाव में भी कुछ चिड़ापन देखने को मिलेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपकी किसी तर्क-वितर्क व लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपने यदि पहले कुछ धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए  दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपको किसी सरकारी काम को पूरा करना होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर आपकी यश में कीर्ति में वृद्धि होगी। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप किसी आप बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको एक साथ कई काम हाथ आने से अपने आवश्यक कार्य को पहले पूरा करना होगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी जरूरी काम के कारण अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों से आप निकलने में कामयाब रहेंगे और आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। आपकी अपने किसी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपनी जिम्मेदारियां को निभाना में पीछे नहीं हटेंगे और आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आज आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी व्यक्ति से आपको अपने मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। कुछ समय आज आनंदमय रहेगा। आपकी पद और प्रतिष्ठा बढ़ने से आप खुशी से फूले नहीं समाएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।  

मीन राशि(Pisces) आज किसी कार्य को लेकर जमकर मेहनत करनी पड़ेगी और सफलता भी सुनिश्चित है। कुछ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी तथा आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को और बढ़ाएगा। युवा वर्ग अपने करियर पर फोकस रहे।कुछ ना कुछ समस्याएं बनी रहेंगी, परंतु धीरे-धीरे सब सामान्य भी हो जाएगा।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-11 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 11 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)