20 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः भक्तिमय दिखे सीएम योगी..गोरखपुर में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा-रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आज शाम तक कारोबार में कोई बड़ी डील हो सकती है। कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। किसी मामले में आपको ऑफिस के काम में विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपके लिए आज भौतिक विकास के अच्‍छे योग बन रहे हैं और आपके धन में वृद्धि होगी। आपको मंगलोत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा। समाज में शुभ व्यय से आपका सम्‍मान बढ़ेगा।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए अत्यधिक मेहनत भरा रहेगा। आपको काम अधिक होने के कारण थकान का अनुभव होगा। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रहेगा। उन्हें मनाने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।  आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी क्रिएटिव है और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आप कोई नया काम जो हाथ में लेंगे उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आपको आज कुछ देर के लिए रिलैक्स करने का मौका मिलेगा। नई योजनाएं भी आपके दिमाग में आएंगी और आपके सीनियर्स भी आपका सहयोग करेंगे।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए एक से अधिक स्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा। आप अपने आय के बढ़ने से प्रसन्न रहेंगे। किसी कानूनी मामले में आज आपको विजय प्राप्त होगी। आप कोई निर्णय परिवार के हित में लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। किसी काम को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आपका अपने किसी सहयोगी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपको संतान की तरक्की की ओर विशेष ध्यान देना होगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले में पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेंगे जो आपको अच्‍छे फल मिलने लगेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में थोड़ी बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप सभी कार्य आराम से पूरे कर लेंगे। रात का वक्‍त मंगलमय कार्य में बीतेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप किसी से कोई मदद मांगेंगे, तो वह उन्हें आसानी से मिल जाएगी। नौकरी बदलने की प्रयास कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको अपनी आंख व कान खुले रखकर कार्य करने होंगे। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को अपनाना होगा। तभी आप काफी सारी बीमारियों से आसानी से बाहर निकाल सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ फलकारक है और आपके सभी विवादों का अंत आज हो जाएगा। सभी पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम आरंभ कर सकते हैं और आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा। जमीन जायदाद के मामले में आसपास के लोगों से लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगा।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज  से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने सहयोगियों से किसी बात को लेकर कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप कोई बड़ी जिम्मेदारी ना लें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज के फरमाइश कर सकती है। आप उसे पूरी करने से पहले उनके मन की स्थिति को जानने की कोशिश करें।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज का दिन काफी मजबूत है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपके परिवार के लोगों के साथ आज दिन अच्‍छा बीतेगा। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए नुकसानदायक रहेगा। यदि आपके पिताजी आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपके स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें भी आपको नुकसान होने की संभावना है। आप किसी से धन उधार लेने की कोशिश ना करें, नहीं तो आपको उस धन को चुकाने में समस्या आ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन हर मामले में सावधानी और सतर्कता से बिताने का है। आज आपको खाने में लापरवाही करना भारी पड़ सकता है। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझकर करें। आपके धन में वृद्धि होगी और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना घट सकती है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको कोई अप्रिय सूचना मिल सकती है। व्यवसाय में आपके शत्रु काम में आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आपने कोई परिवर्तन किया, तो इससे आपको कोई समस्या हो सकती है। आपकी जीवनसाथी से कहा सुनी होने के कारण रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है, इसलिए दोनों एक दूसरे को समझने की कोशिश करें।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-20 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-20 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)