19 Dec 2023 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Direction: टपकता है घर के नल से पानी, तो आज ही कराएं ठीक, वरना होंगी ये समस्याएं

मेष राशि(Aries)– मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मेहनत से भरा होगा और आपको छोटे से छोटा काम करने में भी काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको हर मामले में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्‍त होगा और आपकी योजनाएं सफल होंगी। संतान के करियर को लेकर निराश हो सकते हैं। कोई समाचार मन को दुखी कर सकता है। शाम को कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय परिवार के लोगों के साथ बीतेगा।

वृष राशि (Tauras)– वृषभ राशि के लोगों के लिए इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे। इसी के साथ आज नौकरी में किए गए कार्यों से भी आज आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। आज अपने स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखने की जरूरत है। आपको संक्रमण से बचने की जरुरत है। आपको सलाह है कि फिलहाल, समय से अपनी दवा का सेवन करते रहें। किसी बात को लेकर आपका अपने पिता से मनमुटाव हो सकता है।

मिथुन(Gemini) मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों वाला हो सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता न मिलने से आपको दुख हो सकता है। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूरा होगा और आपकी स्थिति में सुधार होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि(Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जो जातक व्यापार के सिलसिले के चलते कई दिनों से परेशान चल रहे थे, उन्हें अपने व्यापार में लाभ हो सकता है और, आपके धन की कमी भी दूर हो सकती है। युवा जातकों की बात करें तो, आज युवा जातकों के लिए थोड़ा सा परेशानी वाला दिन रह सकता है। आप जिस कार्य को भी करते हैं, आपको उसमें सफलता हासिल होती है, इसलिए आप निराश ना हो चींटी की भांति मेहनत करते रहे, असफल होने पर हार ना माने। धैर्य के साथ काम करते रहे।

सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए धन वृद्धि के शुभ योग बने हैं। आपके लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और आपको वाणी में सौम्यता से सम्मान की प्राप्ति होगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे और आपके आगे हार मान जाएंगे।

कन्या राशि(Virgo) कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से भरा रह सकता है। आप जिस ऑफिस में कार्य करते हैं, आप थोड़ा सा संभल कर रहे। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी दिन थोड़ा सा ठीक रहेगा। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहने वाली है। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं। हालांकि, आज का दिन कारोबार का विस्तार करने के लिए अनुकूल है।

तुला राशि (Libra) – तुला राशि के जातकों के लिए आज आज का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी पैशे वाले जातकों के लिए ऑफिस में नए काम करने के लिए नए तरीके अपनाने होंगे। आप यदि कार्य को नए ढंग से करेंगे तो, आपकी प्रशंसा होगी। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार में नए ढंग से व्यापार करेंगे तो, आपको आपका पीछे हानि हुआ धन वापस मिल सकता है। धन की वापसी से आपकी आर्थिक समस्या निपट जाएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। किसी बड़े निवेश को करने से पहले बहुत ही सोच विचार करना होगा और परिवार के सदस्यों की मदद भी आपको भरपूर मात्रा में मिलेगी। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अभी कुछ और परेशान होना होगा, उसके बाद ही कोई राहत मिलती दिख रही है। विद्यार्थी आज इधर-उधर के कामों के कारण अपनी पढ़ाई लिखाई से ध्यान हटा सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर यदि कोई चिंता थी, तो वह दूर होगी।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों के लिए दिन अच्‍छा है। आपके लिए धन लाभ के योग बने हैं। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता और गठजोड़ का लाभ भी आपको मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। आप परिवार के साथ कहीं घूमने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्‍तों पर पैसे के मामले में भरोसा न करें।

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों को आज अपना रुका हुआ धन वापस मिलेगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, कुल मिलाकर यह एक मिश्रित समय है। आज आय के नए स्रोत खुलेंगे। आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। साथ ही आपका शांत मन आपके यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा।

कुंभ (Aquarius) आज का दिन आपके प्रभाव में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए आज कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं और भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई नए बिजनेस की शुरुआत करने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों के वेतन वृद्धि होने से खर्चों में भी काफी हद तक वृद्धि कर सकते हैं, जिसे लेकर बाद में उन्हें समस्या हो सकती है। आप कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अपनी प्रशंसा सुनकर हैरान रहेंगे

मीन राशि (Pisces) आज के दिन आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आप दिखावे में अत्यधिक धन व्यय ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी और पारिवारिक रिश्तों में आप सहजता से आगे बढ़े और अपने महत्वपूर्ण कामों में पूरी सहजता दिखाएं। नौकरी के साथ-साथ आपको किसी दूसरी नौकरी का भी ऑफर आ सकता है, लेकिन अभी आपको पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। किसी निवेश को करने से पहले थोड़ी सावधानी बरतें।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-19 December-2023 rashifal-December- rashifal 2023 ka rashifal-rashifal 19 December-2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)