Vastu Direction: टपकता है घर के नल से पानी, तो आज ही कराएं ठीक, वरना होंगी ये समस्याएं

Trending Vastu-homes

Vastu Direction: Vastu शास्त्र में कई सारी चीजों के बारे में खुलकर बताया गया है। जिसमें Vastu Direction का भी जिक्र किया गया है। इसके अनुसार अगर आप जीवन व्यतीत करते हैं तो जीवन में आने वाली कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। अगर आपके घर में चीजें ठीक से व्यवस्थित नहीं है यानी कि Vastu Direction के अनुसार नहीं है तो जीवन में कई तरह की मुश्किलों का सामना आपको करना पड़ सकता है। घर में दोष लगने पर परिवार के बीच में कलह, मानसिक स्वास्थ्य खराब होना आदि समस्याएं आपको झेलनी पड़ सकती हैं।

pic: social media

वहीं क्या आप ये भी जानते हैं घर में रखी एक एक चीज वास्तु डायरेक्शन (Vastu Direction) में होना जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको जिस वास्तु टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं वो है पानी के नल की। यदि आपके घर में लगातार नल से पानी बहता है या ये नल गलत दिशा में होता है तो इस कारण वास्तु दोष का शिकार आप हो सकते हैं। ऐसे में आज हम वास्तु टिप्स में पानी के नल से जुड़े कुछ अहम वास्तु नियमों के बारे में बताएंगे, जिसे ध्यान में रखना आपके लिए बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Vastu: इस समय घर में जरूर जलाएं दीपक, सुख समृद्धि के साथ आएगी मां लक्ष्मी

घर में लगे नल से पानी टपकना नहीं होता है अच्छा

वास्तु के अनुसार यदि आपके घर के किसी भी हिस्से में पानी लगातार टपकता है तो ये बिल्कुल भी अच्छा यानी कि शुभ नहीं होता है। घर में टपकता पानी आपके घर में बेवजह खर्चों का कारण बन सकता है। वहीं घर के रसोई में लगे नल से पानी टपकता है तो ये भी वास्तु के मुताबिक बिलकुल भी शुभ नहीं है। इसके पीछे की वजह ये है कि घर में अग्नि का वास होता और अग्नि और पानी जिस जगह होते हैं वहां परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है।

इसके चलते वहीं परिवार के सदस्यों की हेल्थ भी खराब हो सकती है। साथ ही आपको बिजनेस में नुकसान हो सकता है या किसी टूट फूट में धन हानि हो सकती है। और यदि पानी बेफिजूल बहाते हैं तो पैसों से संबंधित दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। साथ ही घर में नकारात्मकता भी बढ़ सकती है। ऐसे में इस तरह की परेशानियों से बचने के लिए नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है। इसलिए जितना जल्दी हो सके टपकते हुए नल को ठीक कराएं।