17 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

17 अप्रैल दिन बुधवार को नवरात्रि की नवमी तिथि है। इस दिन हवन के साथ ही नवरात्रि का समापन हो जाता है। नवरात्रि के अंतिम दिन हवन करने का शुभ परिणाम मिलता है। माना जाता कि इस दिन हवन करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

आज के दिन देशभर में धूमधाम के साथ राम नवमी का उत्सव मनाया जाएगा। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन यानि नवरात्रि के नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है और इस साल राम नवमी के दिन बेहद ही दुर्लभ संयोग बन रहा है।

पंचांग के मुताबिक चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगा। और इसका समापन 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार राम नवमी का 17 अप्रैल 2024, बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं है। ऐसे में विजय मुहूर्त में पूजा करना शुभ होगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 34 मिनट से लेकर 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

राम नवमी का ही वो पावन दिन था जब कौशल्या नंदन का जन्म हुआ था। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, प्रभु श्री राम भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं।

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 6 अप्रैल को अद्भुत शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी क़िस्मत

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आज आलस्‍य आपके ऊपर हावी रहेगा। आज किसी कारण से आपको तनाव हो सकता है। शाम को घर में अधिक समय बिताने से घर वालों को अच्छा लगेगा। आपके लिए परीक्षा का दौर चल रहा है और आपका दिन खुशी में बीतेगा। बेहतर होगा कि आप अपने काम में ज्यादा ध्यान दें। आपको अपने गुस्‍से पर नियंत्रण करने की जरूरत है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कारोबार के मामलों मे व्यस्त रहने के कारण कल पर डाल सकते हैं, जो बाद में आपको परेशान करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत न करें, नहीं तो वह बढ़ सकती है। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक लाभ का दिन है और आपके धन में वृद्धि होगी। आपका दिन एक्साइटमेन्ट से भरा होगा। आपको दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी खास मामले में जानकारी आपको मिल सकती है। छात्र अपना अधिक से अधिक वक्‍त पढ़ाई में लगाएं तो अच्‍छा होगा। बिजनसमन अपने काम में नई तकनीक आजमाएं तो लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए किसी काम को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यदि जीवनसाथी से कोई कहासुनी हो, तो उसमें आप अपने मन में कोई बात ना रखें। अपने खर्चों पर नियंत्रण करें और एक बजट बना कर चलें। 

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आज का दिन आपके लिए बहुत अच्‍छा बीतेगा। दिल में कोई बात या नया आइडिया हो तो फौरन आगे बढ़ें फायदा जरूर होगा। रिश्तेदारों से पुराने गिले शिकवे दूर होंगे और आपको लाभ होगा। दोस्तों के साथ रहने से फायदा हो सकता है। किसी कारण घरवालों से बहस होगी। आपके लिए आज धन सम्‍मान में वृद्धि का दिन है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में कुछ समस्याएं आ सकती है। आप अपने किसी मित्र से मदद लेंगे। किसी अजनबी के सामने आप कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकता है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। आज आपको कोई फोन के जरिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस के साथी भी टीमवर्क से खुश होंगे। लेनदेन के मामले में सावधान रहें। आपको कोई नुकसान हो सकता है। सेहत पर ध्‍यान दें और अपने काम पर फोकस करें। आज अच्छा दिन है, खर्च जरूर थोड़ा बढ़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन जल्दबाजी में किसी फैसले को लेने से बचने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको कुछ योजनाओं से बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको कुछ नए लोगों के संपर्क में आने से बचना होगा। नौकरी कर रहे लोगों पर जिम्मेदारियां बढ़ने से वह थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी उन्हें आसानी से निभा पायेंगे।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी मेहनत से भरा होगा। आपके लिए मुनाफे के कईं मौके आएंगे। घूमने फिरने के मौके जब भी आते हैं आप हमेशा तैयार रहते हैं। आज आपको ऐसा मौका मिल सकता है। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार व्‍यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। कोई खास चिंता खत्‍म होगी।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने काम को जल्द निपटाने की कोशिश करेंगे। आपको यदि कोई शारिरीक कष्ट लंबे समय से घेरे हुए था, तो वह  बढ़ सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, जो जातक घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें परिवार के सदस्यों की याद आएगी।  यदि आपको कुछ चिंता चल रही थी, तो वह व्यर्थ होगी। आपके कुछ खर्च आपके लिए समस्या बन सकते हैं, जिन पर आपको रोक लगानी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आज धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज टीमवर्क से काम करने वाला दिन है। ऑफिस में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। बातचीत से कोई नया फायदे का आइडिया आ सकता है। दोस्त के लिए तोहफा खरीदते वक्त आपकी जेब का ख्याल रखें। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी।  आपका किसी नए घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों को लेकर प्रयासरत रहेंगे, तभी आपको उनमें सफलता मिलेगी। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-17 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-17 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)