16 Jan 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips 2024: घर पर रखें वास्तु की ये चीजें, मां लक्ष्मी जी की बरसेगी कृपा

मेष राशि(Aries) मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्‍यशाली है और आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से मन प्रसन्‍न होगा। आप अपनी बात को मनवा लेंगे और ऑफिस में हर प्रकार का सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग भी आपको हर प्रकार से मिलेगा। करियर के मामले में आपको संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है। शाम के समय आपका कोई रुका कार्य बनने से मन प्रसन्‍न होगा। रात्रि का समय परिवार के साथ आनंद में बीतेगा।

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। व्यवसाय की विभिन्न योजनाओं में आप अच्छा धन लगाएंगे।  संतान यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमे आपको जीत अवश्य मिलेगी। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटक रहा था, तो वह पूरा हो सकता है। आप बिजनेस के किसी काम को लेकर लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।   

मिथुन राशि (Gemini)    मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और समस्‍याओं वाला हो सकता है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में अशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।

कर्क राशि(Cancer)   कर्क राशि के लोगों का भाग्‍य आज साथ दे रहा है और आपको उत्‍तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। आपके लिए आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। आज दोस्‍तों के साथ कहीं यात्रा पर जाने से आपके मन में प्रसन्‍नता का अनुभव होगा। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)   आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपकी साख चारों ओर फैलेगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। कुछ कानूनी मामलों में आप अपनी आंखों व कान खुले रखें। आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं को पहचानने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आप सभी पर विश्वास बनाए रखें।

कन्या राशि((Virgo)  कन्या राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी और रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra) –    तुला राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। पास और दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको संतान की लिए संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आपको यदि किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी काम को करने का प्रयास कर रहे थे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। 

मकर राशि (Capricorn)   मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। शाम के समय परिवार के लोगों के साथ झगड़े और विवाद बढ़ सकते ळैं। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको सरकारी विभाग से कोई मदद या फिर ईनाम मिल सकता है। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)   आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में पूरी निगरानी बनाए रखनी होगी और आप किसी काम को लेकर कुछ नयी योजनाएं बना सकते हैं। आप लोगों के साथ सहजता बनाए रखें।  विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने कामों में समझदारी से आगे बढ़ें।आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें थोड़ा सावधानी बरतें। वाहन की अचानक खराबी के कारण आपका धन खर्चा बढ़ सकता है। कुछ सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

मीन राशि(Pisces)   आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आप अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे, लेकिन आप यदि कोई लेनदेन करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे लोग यदि मंदी को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उसमें तेजी आएगी। आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपका आकर्षण देखकर आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। जो जातक राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं, उन्हें  किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। आप जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-16 January-2024 rashifal-January- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 16 January-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)