17 September 2025 Ka Rashifal

17 September 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

17 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज दिनांक 17 सितंबर 2025, बुधवार है। पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जो कि रात्रि 11:39 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। आज दिन सूर्य देव कन्या राशि में और चंद्रमा कर्क राशि में स्थित रहेंगे। लेकिन आज अभिजीत मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। वहीं, राहुकाल दोपहर 12:15 बजे से 01:47 बजे तक रहेगा, इस दौरान किसी भी शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए। आज इन्दिरा एकादशी का व्रत किया जाएगा और एकादशी श्राद्ध भी संपन्न होगा। इसके साथ ही आज विश्वकर्मा पूजन का पावन अवसर भी है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व होता है, इसलिये इच्छुक भक्त बुधवार व्रत भी कर सकते हैं।

मेष राशि (Aries)  आपकी कुछ अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में कामकाज की स्थिति बेहतर होगी। व्यापार के मामले में आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा और निवेशों से भी लाभ हो सकता है। अगर कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं चल रही थीं तो अब वे दूर होंगे। संतान पक्ष की चिताओं का भी समाधान होगा और आपको अपने प्रियजनों व परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए शौक और मौज की चीजों की खरीदारी के लिए रहेगा। आपको अपने वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपका कोई मित्र आपके लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को कहीं लॉन्ग ड्राइव पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी काम के लिए सम्मानित किया जाएगा, जिससे आपको खुशी होगी।

ये भी पढ़ें: Suryagrahan: धनतेरस के पहले सूर्य करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

मिथुन राशि (Gemini)  कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी किसी बात के चलते आपका मन परेशान रह सकता है। वहीं, समय पर काम पूरा न होने से भी निराश हो सकते हैं और आपको कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं। ऐसे में बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति होने से आपका मनोबल बढ़ेगा और पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज आपकी सेहत बिगड़ सकती हैं, इसलिए आप बाहर के खाने से परहेज रखें और अपने पेट का खास ख्याल रखें। आप बिजनेस में आधुनिक चीजों को शामिल करेंगे, जिससे आपको व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार के लोग भी आपके कामों को पूरा साथ देंगे। आज आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)  कारोबार के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में खूब लाभ कमाएंगे, जिससे धन में वृद्धि होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी परास्त होंगे और आपके प्रोजेक्ट समय पर पूरे होते जाएंगे। व्यापार के मामले में सफलता हासिल होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी और नौकरी करने वालों का दिन भी अनुकूल रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। दोस्तों से आपकी खूब पटेगी। आप किसी धार्मिक गतिविधि में भी शामिल हो सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध न करें। आप यदि किसी काम को लेकर भाई-बहनों को सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  आर्थिक मामलों में दिन बेहतरीन रहने वाला है और आपको अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। इसी के चलते मन प्रसन्न रहेगा और तनाव भी कम होगा। व्यापार के मामले में नए संपर्कों और निवेशों से लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन कोई भी फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा आपकी सेहत का असर काम पर भी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Shanidev: दिवाली से पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई समस्या आ सकती है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस में कोई काम आज अटकने की समस्या के कारण लटक सकता है। आप अपनी संतान को कहीं पढ़ने के लिए बाहर भेज सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी।

मकर राशि (Capricorn)  कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। वे आपके खिलाफ कोई योजना बना सकते हैं। ऐसे में सावधान रहना जरूरी होगा। वहीं, विवादों से भी दूर रहने की आवश्यकता है। व्यापार में सहयोगियों से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जिसके चलते आपका तनाव बढ़ सकता है। वहीं, संपत्ति से लाभ होगा और जीवनसाथी से उत्तम सहयोग मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि तनाव था, तो वह भी दूर हो सकता है। आप अपने अधूरे पड़े कामों को पूरा करके राहत की सांस लेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपके मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं घूमाने-फिराने लेकर जाएंगे। यदि कोई अनबन चल रही है, तो उसे बातचीत से दूर करने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में अधिक गिरावट चल रही थी, तो उसमें भी सुधार आएगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  व्यवसाय के क्षेत्र में दिन अनुकूल रहने वाला है। आपको लगातार लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन व्यवसाय के भागीदारों से कुछ परेशानी उत्पन्न होने की संभावना भी बनी हुई है। व्यापार के क्षेत्र में आपको सोच-समझकर फैसले लेने होंगे और किसी यात्रा पर जाने के योग भी बने हुए हैं। परिवार का माहौल सामान्य बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज आपके जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी, लेकिन रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को मेहनत जारी रखनी होगी, तभी उन्हें कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा। आपको किसी अच्छे काम के लिए प्रोत्साहन भी मिल सकता है, लेकिन आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आज आप कोई जल्दबाजी में निर्णय न लें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।