15 May 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी ना करें ये काम..तिजोरी हो सकती है ख़ाली!

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक मामलों में लाभ का दिन है। आज आपका भाग्‍य साथ देगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्‍न्‍ता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आज संतान पक्ष की तरफ से आप संतुष्‍ट रहेंगे और आपका दिन खुशी में बीतेगा। शाम के वक्‍त आपका कोई रुका कार्य बन सकता है। रात का समय परिवार के साथ आनंद में बीतेगा।

वृष राशि (Tauras)  आज आपकी सुख सुविधा में वृद्धि होगी। आप अपने भाई व बहनों से किसी वाद विवाद में पड़  सकते हैं। आपको कुछ लोगों से झगड़ा हो सकता है। ईर्ष्यालु मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप संतान से उनके करियर को लेकर कुछ बातचीत कर सकते हैं। गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आपका कोई मित्र यदि आपसे लंबे समय से नाराज चल रहा था, तो वह मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको अपने किसी काम को पूरा करने के लिए उसे समय देना होगा, तभी वह पूरा हो सकेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सावधानी से बिताने का है। आज आपकी कोई मूल्‍यवान वस्‍तु चोरी हो सकती है। ऐसे में बहुत सावधानी से काम करें। आज संतान की शिक्षा और प्रतियोगिता में अशातीत सफलता मिलने के योग हैं। आज आपको कोई खुशी का समाचार मिलने से हर्ष होगा। शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्य में शामिल होने से मन में थोड़ा सा बदलाव महसूस होगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है, क्योंकि आप अपनी मस्ती में काम को करेंगे और लोगों की कोई परवाह नहीं करेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर भाग दौड़ करनी होगी। आप जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह पूरा होता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दानपुण्य के कार्य में भी लगाएंगे ।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए आज ग्रहों के शुभ योग बन रहे हैं और आज भाग्‍य आपका साथ देगा। आपके लिए आज आमदनी के नए योग बनेंगे और आपको विशेष लाभ होगा। आपको वाणी की सौम्यता से सम्‍मान मिलेगा और आपका भाग्‍य साथ देगा। आपको आज शिक्षा, प्रतियोगिता के मामले में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी। शाम के वक्‍त व्‍यस्‍तता अधिक रहेगी और आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)   आज आप एकाग्र होकर कार्य करेंगे। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आप जीवनसाथी के साथ किसी कार्यक्रम में जा सकते हैं। आपको अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को समझना होगा और उनमें ढील ना दें।

तुला राशि (Libra)   तुला राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपके चारों ओर घर में काफी खुशी का माहौल रहेगा। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की समस्‍या का अंत होगा और आपको बड़ा लाभ होगा। आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा और आपके संबंध दूसरों के साथ बहुत मजबूत होंगे। आपके प्रणय संबंध बहुत ही प्रगाढ़ होंगे।

मकर राशि (Capricorn)  आज आप जल्दबाजी में कोई कार्य न करें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आप अपने परिजन की किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, उन्हें किसी कोर्स को करने का मौका मिल सकता है। आपकी दी गई सलाह कार्यक्षेत्र में खूब काम आएगी। आप अपनी मेहनत से काफी कुछ पा सकते हैं। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों और आर्थिक समस्‍याओं वाला हो सकता है और आज आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको आज किसी अच्‍छे डॉक्‍टर से सलाह लेनी चाहिए। आज आपका दिन इन सब कार्य में खर्च हो सकता है। परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार की मदद मिलने के योग हैं।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी बाथरूम में ना रखें ये चीजें

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर काम में आगे बढ़ेंगे। दोनों एक दूसरे की परवाह करेंगे। आप कोई ऐसा काम ना करें, जिससे कि आपको परिवार के सदस्यों को कोई कष्ट हो। आप अपनी बुद्धि व विवेक से काफी कुछ पा सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोग अपने बॉस की किसी गलत बात पर हां मे हां ना मिलाएं। आपको ननिहाल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। किसी मांगलिक कार्यक्रम में आप सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपकी धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति की आशंका है। इसलिए जोश से काम न लें, जो भी काम करें उसमें होश रखें। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और किसी प्रकार के झगड़े विवाद से बचें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। आपकी संतान को कोई मन मुताबिक नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको किसी सरकारी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी से सलाह मश्वरा अवश्य करें। आपकी सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। आपको रुका हुआ धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको परिवार में अपने पिताजी की बातों का सम्मान करना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)