1 मई से इन राशि वाले लोगों के अच्छे दिन शुरू होंगे..गुरु बनाएगा मालामाल!

Vastu-homes Yours राशि

Guru Transit in Taurus: अप्रैल का महीना समाप्त होने जा रहा है। मई महीने में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। 1 मई से कई राशियों के लोगों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। आपको बता दें कि देवताओं के गुरु बृहस्पति (Jupiter) 1 मई से अपनी चाल पलटने वाले हैं। एक साल बाद शुक्र की वृषभ राशि (Taurus) में गुरु का गोचर होने जा रहा है। 1 मई के दिन गुरु के वृषभ (Taurus) राशि में गोचर करते ही कुबेर योग भी बनेगा, जो पूरे साल तक रहने वाला है। गुरु इसके बाद साल 2025 में ही अगला राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु के गोचर से कुछ राशियों की किस्मत बदल जाएगी और अच्छे दिन भी शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं इन 3 लकी राशियों के बारें में विस्तार से….

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः MDH मसाले का इस्तेमाल करने वाले ये ख़बर ध्यान से पढ़ें

Pic Social Media

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए गुरु का वृषभ राशि में गोचर करना बेहद ही शुभ और लाभदायक साबित होगा। व्यापार क्षेत्र में आपको विदेशी डील भी प्राप्त हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म हो जाएंगी। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति भी सुधर जाएगी। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा।

कन्या राशि

वृषभ राशि में गुरु के प्रवेश करने से कन्या राशि के लोगों को भी फायदा होगा। कन्या राशि के लोगों के रुके हुए काम फिर से शुरू हो जाएंगे। करियर में प्रमोशन पाने के लिए कई जरूरी टास्क मिल सकते हैं, जिन्हें आपको बखूबी पूरा करना होगा। समृद्धि का आगमन होने की पूरी उम्मीद है। काम के सिलसिले में विदेश भी जाने का योग बन रहा है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को धन और विवाह के काम में गुरु की एंट्री लाभ पहुंचाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए अपने बजट का पूरा ख्याल रखें। इस दौरान नए कार्य की शुरुआत शुभ रहेगी। वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

नोट- इस लेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूरी तरह से सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।