Ram Mandir : रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने वाले पहले ये ख़बर पढ़ लीजिए

TOP स्टोरी Trending उत्तरप्रदेश

Ram Mandir: अगर आप भी रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या (Ayodhya) जाने वाले हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि 17 फरवरी से रामलला (Ramlala) की दर्शन अवधि में परिवर्तन कर दिया गया है। अब नित्य की तीन आरतियों के लिए पास और श्रद्धालुओं के लिए विशिष्ट और सुगम दर्शन पास जारी करने की सुविधा की शुरुआत कर दी है। यह जानकारी ट्रस्टी डॉ. अनिल कुमार मिश्र (Dr. Anil Kumar Mishra) ने दी है। उन्होंने कहा कि रामलला का दर्शन सुबह सात के बजाय साढ़े छह बजे से शुरु होगा। दोपहर 12 बजे की राजभोग आरती के बाद एक बजे तक के लिए मंदिर के गर्भगृह का पट बंद रखा जाएगा। एक बजे के बाद ही फिर से रामलला का दर्शन कर सकेंगे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः ग्रेटर नोएडा में फ्लैट होंगे सस्ते..योगी सरकार ने शुरू की बिल्डर प्लॉट की नीलामी

Pic Social Media

सुगम दर्शन के लिए 300 पास प्रत्येक स्लॉट में जारी होंगे

उन्होंने आगे जानकारी दी कि नई व्यवस्था के अंतर्गत विशिष्ट व सुगम दर्शन पास भी जारी किए जाएंगे। ये पास निर्धारित स्लाट के हिसाब से जारी किए जाएंगे। सुगम दर्शन के लिए 300 पास प्रत्येक स्लॉट में जारी किए जाएंगे। इसमें 150 आनलाइन और 150 श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अनुशंसा पर बनेंगे। पूर्वाह्न 11 से दोपहर एक बजे तक की समयावधि के लिए दर्शन पास नहीं जारी किए जाएंगे।

100 विशिष्ट पास भी किए जाएंगे जारी

डॉ. मिश्र ने आगे कहा कि सुगम के साथ ही प्रत्येक स्लॉट के लिए 100 विशिष्ट पास भी जारी करने की योजना है। ये पास ट्रस्ट सहित अन्य निर्धारित संस्थाओं के अनुमोदन पर बनेंगे। अब रामलला की तीन आरतियों के लिए पास जारी किए जाएंगे। बता दें कि अभी तक दो ही आरती के लिए पास निर्गत होते थे। परिवर्तित व्यवस्था के अनुरूप सुबह चार बजे रामलला की मंगला, शाम सवा छह बजे श्रृंगार आरती और दस बजे की शयन आरती के लिए 100-100 पास जारी होंगे।

प्रत्येक आरती में 20 पास ऑनलाइन, 30 पास काउंटर से बनाए जाएंगे। बाकी 50 पास ट्रस्ट की अनुशंसा पर बनेंगे। एक दिन पहले काउंटर से भी पास प्राप्त किए जा सकेंगे। अब तक मंगला और रात्रि में होने वाली शयन आरती के लिए 100-100 पास निर्गत होते थे। इनके भी बनने का क्रम पूर्ववत रहेगा।

6 स्लॉट में होंगे सुगम और विशिष्ट दर्शन

सुगम और विशिष्ट दर्शन के लिए रामलला की संपूर्ण दर्शन अवधि को छह स्लाट में बांटा गया है। पहला स्लाट सुबह सात से नौ, दूसरा नौ से 11, तीसरा दोपहर एक से तीन बजे, चौथा अपराह्न तीन से पांच, पांचवां शाम पांच से सात बजे तथा छठां स्लाट शाम सात से रात्रि नौ बजे तक होगा। प्रत्येक स्लाट में विशिष्ट और सुगम दर्शन के लिए निर्धारित संख्या में पास जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही सामान्य दर्शन व्यवस्था यथावत जारी रहेगी।