राम लला प्राण प्रतिष्ठा: घर पर कैसे करें राम पूजा? पूजन विधि नोट कर लें…

Trending Vastu-homes

Ram Lalla Pran Pratishthan: श्री राम की नगरी अयोध्या ( Ayodhya) में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक कार्यक्रम है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की 22 जनवरी को आप अपने घर पर किस तरह से भगवान राम की पूजा कर सकते हैं।

पूजा करने कि विधि विधान विशेषज्ञों और भविष्यकर्ताओं के द्वारा बताया गया है। यदि आप समारोह में शामिल नहीं हो पा रहे हैं या कहीं दूर है और बकायदे विधि विधान से पूजा करना चाहते हैं। तो हम आपको कुछ आसान से उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने घर पर ऐसे करें राम जी की पूजा

  • सुबह जल्दी उठ के सबसे पहले स्नान करें और मंदिर की साफ सफाई करें।
  • पीले कपड़े पहनें और पीला टीका भगवान श्री कृष्ण जी को जरुर लगाएं।
  • भगवान को दूध, दही, शहद का प्रसाद चढ़ाएं। इससे घर का वातावरण शुद्ध होगा।
  • पवित्र कर टेबल पर स्वास्तिक जरूर बनाएं और उसमें चावल छिड़के।
  • फिर मेज पर साबुत नारियल चढ़ाएं और ताजे फलों को चढ़ाएं।
  • भगवान मूर्ति के आस पास गुलाब और पीले फूलों की पंखुड़ियां बिखेरें।
  • भगवान राम जी की पूजा करें और उन्हें कुछ मीठा खिलाएं।
  • इसके बाद भगवान श्री राम जी का आशीर्वाद लें।

    यह भी पढ़ें: Tijori Ke Upay: खाली नहीं होने देना चाहते हैं अपनी तिजोरी, तो रोज करें ये काम

जानिए 22 जनवरी को कब है शुभ मुहूर्त

22 जनवरी को दोपहर 12: 20 बजे से 12:45 के बीच शुभ मुहूर्त है। वहीं, 22 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त पर ये मूर्ति खोली जाएगी।