Rajasthan

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर मेट्रो फेज-2 को मिली मंजूरी, एयरपोर्ट से VKI तक सीधा सफर!

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: गुड न्यूज! जयपुर मेट्रो फेज-2 को सीएम भजनलाल शर्मा के सक्रिय नेतृत्व और राज्य सरकार की पहल से हरी झंडी मिल गई है।

Rajasthan News: गुड न्यूज! जयपुर मेट्रो फेज-2 को सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के सक्रिय नेतृत्व और राज्य सरकार की पहल से हरी झंडी मिल गई है। सीएम भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में जयपुर मेट्रो (Jaipur Metro) विस्तार पर समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में सुगम और अत्याधुनिक परिवहन तंत्र विकसित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

शहरवासियों के लिए बेहतर ट्रांसपोर्ट सुविधा

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि जयपुर की बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए जयपुर मेट्रो फेज-2 का विस्तार शहरवासियों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगा और शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेट्रो फेज-2 के प्रोजेक्ट में खर्च और लागत का समुचित आकलन किया जाए, ताकि वित्तीय संसाधनों का सही उपयोग हो और आमजन के लिए मजबूत ट्रांजिट व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक, राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ

Pic Social Media

भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप रूट योजना

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने स्पष्ट किया कि मेट्रो के आगामी विस्तार में स्टेशन ऐसे स्थानों पर बनाए जाएं, जहां यातायात का दबाव अधिक हो, जिससे आमजन को ट्रैफिक से राहत मिले। अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जयपुर मेट्रो फेज-2 की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) केंद्रीय सरकार को भेजी जा चुकी है और केंद्रीय मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

फेज-2 की लंबाई और स्टेशन

बैठक में कहा गया कि जयपुर मेट्रो फेज-2 की लंबाई लगभग 42.80 किलोमीटर होगी। इसमें कुल 36 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिनमें से 34 एलीवेटेड और 2 अंडरग्राउंड होंगे। फेज-2 सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, वीकेआई, जयपुर एयरपोर्ट, जयपुर रेलवे स्टेशन, गांधी नगर रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़कर एसएमएस स्टेडियम, एसमएमएस हॉस्पिटल, कलेक्ट्रेट, विद्याधर नगर, अंबाबाड़ी, टोंक रोड, सीकर रोड समेत अन्य मुख्य आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में आमजन को निर्बाध मेट्रो कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: बीजेपी मुख्यालय में सप्ताह में तीन दिन होगी जनसुनवाई, दो मंत्री सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं

Pic Social Media

फेज-3 रूट पर भी हुई चर्चा

बैठक में मेट्रो फेज-3 ए, बी और सी के प्रस्तावित रूट पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से परियोजना विस्तार की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।