Rajasthan के सीएम भजनलाल शर्मा ने राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।
Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने मुख्यमंत्री निवास पर राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान (Pulse Polio Campaign) का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने छोटे बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर पूरे प्रदेश में अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पोलियो उन्मूलन देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है और राजस्थान इस सफलता को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पढ़िए पूरी खबर…

सीएम ने पोस्टर का किया विमोचन
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने अभियान के दौरान जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए ‘दो बूंद हर बार पोलियो पर जीत रहे बरकरार’ पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ स्थापित
इस उप राष्ट्रीय अभियान के तहत व्यापक स्तर पर टीमें तैनात की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में पोलियो बूथ स्थापित किए हैं जिससे सभी बच्चों तक खुराक पहुंचाई जा सके। अभियान का लक्ष्य 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक देना है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 48 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, देखिए पूरी लिस्ट
प्रदेशभर में बनाए 58,823 बूथ
मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रदेशभर में 5 साल तक के 1 करोड़ 8 लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए रविवार को प्रदेशभर में 58,823 पोलियो बूथ बनाए गए। इसके अलावा, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसी जगहों पर 6,741 ट्रांजिट बूथ भी स्थापित किए गए हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
8,900 मोबाइल टीमों का गठन
अभियान को सफल बनाने के लिए 8,900 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। ये मोबाइल टीमें सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाएंगी और उन बच्चों को खुराक देंगी जो किसी कारण से रविवार को दवा लेने से वंचित रह गए। चिकित्सा विभाग ने कहा कि पिछले 14 साल में देश में पोलियो का एक भी केस सामने नहीं आया है। इस अभियान का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाना है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan News: किसानों के हित में बड़ा कदम, CM भजनलाल शर्मा जल्द लाएंगे नई पॉलिसी
एएनएम और आशा कार्यकर्ता सक्रिय
विभाग ने घर-घर जाकर टीमों की गतिविधियों का भी प्रावधान रखा है, जिससे दूरस्थ और वंचित क्षेत्रों के बच्चों को भी खुराक मिल सके। अभियान को सफल बनाने के लिए जिलों में चिकित्सा कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और एएनएम की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। साथ ही, अभियान की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी संचालित किया जा रहा है।
