Rajasthan: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भजनलाल सरकार की नई पहल, एक ऐप पर मिलेगी सारी जानकारी
Rajasthan News: राजस्थान आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी और बड़ी खबर है। आपको बता दें कि अब राजस्थान की सैर करने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार लगतारा पर्यटन के बेहतरी के लिए काम कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के नेतृत्व वाली सरकार ने पर्यटन विभाग (Tourism Department) मोबाइल ऐप (Mobile App) तैयार करवा रही है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल का जोधपुर दौरा, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल

इस ऐप की सहायता से राजस्थान आने वाले पर्यटक राजस्थान की सभी पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक गतिविधियों और सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी हालिस कर सकेगे। राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के निर्देश के बाद पर्यटन विभाग इस ऐप को तैयार करवा रहा है। इसके साथ ही जयपुर स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट (Rajasthan School of Art) को विरासत म्यूजियम बनाया जाएगा। सोमवार को इस संबंध में सचिवालय में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया गया।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्थान आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए ऐसा ऑनलाइन ऐप तैयार किया जाए, जिससे पर्यटक ऐप के माध्यम से सभी तरह की पर्यटन सूचनाएं प्राप्त कर सके। साथ ही पर्यटन सम्बंधित मदद भी ले सकें। उन्होंने जयपुर स्थित राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में विरासत म्यूजियम बनाने के लिए प्रस्तुतिकरण देखने के दौरान जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान की विरासत कलाओं, कलाकृतियों और कलाकारों को इस विरासत म्यूजियम के माध्यम से संरक्षण किया जाए। वहीं आम जन और पर्यटक राजस्थान की अनूठी कलासंस्कृति से परिचित हो सके।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: बजट घोषणाओं के बाद एक्शन मोड में CM भजनलाल, मंत्रियों को सौंपा विशेष कार्य, पढ़िए पूरी खबर
भजनलाल सरकार में मंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन विभाग से सम्बंधित बजट घोषणाओं पर बिंदुवार चर्चा कर उनके क्रियान्वयन के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं की समयबद्ध पालना सुनिश्चित की जाए।
