Punjab

Punjab सरकार ने बदली स्वास्थ्य सेवा की दिशा, लॉन्च किया देश का पहला कैंसर स्क्रीनिंग AI यंत्र

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक के साथ जोड़ते हुए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है।

Punjab News: पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं (Health Services) को तकनीक के साथ जोड़ते हुए एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य ने देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कैंसर और रिफ्रेक्टिव एरर स्क्रीनिंग सिस्टम लॉन्च किया है। इस तकनीकी पहल के साथ पंजाब पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां AI तकनीक के जरिए कैंसर और आंखों की समस्याओं की जांच की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

स्वास्थ्य मंत्री ने किया सिस्टम का शुभारंभ

इस अत्याधुनिक सिस्टम का औपचारिक शुभारंभ पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव शरीर प्रकृति की अद्भुत रचना है और इसके स्वास्थ्य की सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और इलाज अत्यंत जरूरी है, और यही सोच इस तकनीकी प्रणाली के पीछे रही है।

रोजाना 900 से अधिक लोगों की जांच का लक्ष्य

इस नई AI आधारित स्क्रीनिंग सिस्टम के जरिए प्रतिदिन लगभग 600 लोगों की आंखों की जांच और 300 लोगों की छाती व सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग की जाएगी। यह पहल बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान सुनिश्चित करने में मदद करेगी, जिससे समय पर इलाज संभव होगा और कई जानें बचाई जा सकेंगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी क्रांति

पंजाब सरकार की इस पहल को स्वास्थ्य सेवाओं में एक तकनीकी क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। इससे न केवल बीमारी की जल्दी पहचान हो सकेगी, बल्कि आम जनता को सुलभ, तेज और विश्वसनीय चिकित्सा सेवाएं भी मिलेंगी। सरकार का यह कदम न सिर्फ राज्य के नागरिकों के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह पूरे देश के लिए एक मिसाल बन सकता है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब सरकार के बुलंद इरादे– स्वास्थ्य, राहत और पुनर्निर्माण में हर दिन पेश कर रहा है नई मिसाल

भविष्य के लिए उम्मीद की किरण

AI तकनीक की मदद से कैंसर और आंखों की बीमारियों की स्क्रीनिंग शुरू कर पंजाब ने स्वास्थ्य क्षेत्र में भविष्य की दिशा तय कर दी है। यह पहल ना केवल मरीजों के लिए राहत लेकर आएगी, बल्कि स्वास्थ्य विभाग के कामकाज को भी और अधिक दक्ष और प्रभावी बनाएगी।