Rajasthan की सीएम भजनलाल के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।
Rajasthan News: राजस्थान की सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हाल ही में जारी एक जनमत सर्वेक्षण (Opinion Poll) के अनुसार, राज्य की जनता का भरोसा इस नई सरकार पर लगातार बढ़ रहा है। जनता का मानना है कि सरकार का काम जमीनी स्तर पर दिख रहा है और योजनाओं का असर आम लोगों तक पहुंच रहा है। पढ़िए पूरी खबर…

PRAS सर्वे में सामने आया भरोसे का संदेश
पब्लिक रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज (PRAS) द्वारा नवंबर 2025 में जारी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों से 10 हजार लोगों की राय ली गई। इनमें से अधिकांश ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा की सरकार ने कम समय में ही प्रभावी कार्यशैली और जनहितकारी निर्णयों से जनता का विश्वास जीत लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश की राजनीतिक हवा में सरकार के पक्ष में सकारात्मक माहौल बन रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
जनहित और विकास दोनों मोर्चों पर संतोषजनक प्रदर्शन
सर्वे रिपोर्ट में यह बात उभरकर आई है कि जनता ने सरकार के कामकाज को जनहित और विकास के दृष्टिकोण से ‘संतोषजनक’ बताया है। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) के नेतृत्व में ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण और प्रशासनिक पारदर्शिता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जनता का कहना है कि सरकार के फैसलों में जनभावनाओं का सम्मान और परिणामों में ईमानदारी झलकती है।
ये भी पढ़ेंः
ग्रामीण और शहरी इलाकों में दिखा वास्तविक बदलाव
रिपोर्ट के अनुसार, भजनलाल सरकार की नीतियों और योजनाओं का असर अब ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में महसूस किया जा रहा है। लोगों ने कहा कि सड़कों, पानी की व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं में स्पष्ट सुधार देखने को मिला है। वहीं, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और प्रशासनिक पारदर्शिता को जनता ने सरकार पर बढ़ते भरोसे का सबसे बड़ा कारण बताया है।
स्थिर और कार्यशील शासन की मिसाल बनी सरकार
PRAS की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भजनलाल शर्मा की सरकार का यह कार्यकाल एक ‘स्थिर’ और ‘कार्यशील’ शासन का उदाहरण बनता जा रहा है। जनता सरकार की जनकल्याण योजनाओं को वास्तविकता में उतरते देख रही है। यह किसी भी नई सरकार के लिए एक बड़ा ‘पॉजिटिव रिपोर्ट कार्ड’ है, खासकर तब जब उसे विपक्षी दलों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा हो।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: 50 लाख किसानों को मिलेगा 1 हजार करोड़ का मुआवजा, दिसंबर में 20 हजार युवाओं को रोजगार
जनता की आवाज, सरकार की ताकत
सर्वे में जनता की राय साफ झलकती है सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) की सरकार ने विश्वास, विकास और पारदर्शिता के बल पर जनता का दिल जीता है। राज्य में जनता अब ‘काम बोलता है’ वाले रवैये को महसूस कर रही है, जिससे स्पष्ट है कि भजनलाल सरकार ने राजस्थान में जनसेवा और सुशासन की नई पहचान बनाई है।
