Rajasthan: CM भजनलाल का डॉक्टरों से अपील, बोले- मरीजों से करें विनम्र व्यवहार, आधी बीमारी ऐसे ही दूर हो जाती है
Rajasthan News: राजस्थान के लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि अब राजस्थान (Rajasthan) के गांवो में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा दिलाने के लिए नई योजना की शुरुआत की है। इसको लेकर सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने सरकारी हॉस्पिटल (Government Hospital) में इलाज करने वाले डॉक्टरों से कहा कि जिस क्षेत्र में आप काम कर रहे हैं वहां मरीज आपको भगवान के रूप में देखता है। वह परेशानी में होता है, इसलिए मैं कहना चाहता हूं कि हमारा व्यवहार उनके साथ बहुत सामान्य और अच्छा होना चाहिए। सरलता और सौम्यता से आधी बीमारी समाप्त हो जाती है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: 108 कुण्डीय महायज्ञ सम्पन्न, गृह मंत्री अमित शाह और CM भजनलाल हुए शामिल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आगे कहा कि मुझे पता है सभी डॉक्टर 10-12 घंटे की ड्यूटी वाले हैं, लेकिन 24 घंटे ड्यूटी करते हैं। आप की पीड़ा को हमारी सरकार समझती है। सीएम ने कहा कि कभी- कभी मरीजों और डॉक्टरों में छोटी बात पर विवाद और कहासुनी हो जाती है। हम रोज सुनते हैं। हमारे परिवार में समस्या होती है तो हम भी परेशान होते हैं। वो भी हमारे परिवार का है।
आपको बता दें कि सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) वर्ल्ड हेल्थ डे पर राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बोल रहे थे। यहां सीएम शर्मा ने निरामय राजस्थान अभियान की शुरुआत की और 24 रामरथ (Ramrath) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से गांवों में हर महीने में 2 बार जांच और इलाज की सुविधाएं आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

मरीज आपके लिए मेहमान-सीएम शर्मा
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हम उसने यहां नहीं जा रहे हैं। वो हमारे यहां आ रहा है। कोई मरीज आपके यहां, आपके घर आता है तो वह आपका मेहमान है। जिस तरह हम अपने मेहमान से व्यवहार करते हैं। उसी प्रकार का व्यवहार आप उनके साथ करें। क्योंकि एक मरीज या उसके घरवाले बहुत परेशानियों में होते हैं। आपके पास बड़ी उम्मीद और आशा लेकर पहुंचता है। सीएम ने कहा कि मेरा निवेदन है कि ये प्रदेश निरोगी राजस्थान तभी बनेगा, जब आपका सहयोग मिलेगा। आपका व्यवहार उनके प्रति विनम्र और सौम्य होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
स्कूली शिक्षा में शामिल करेंगे कोर्स
सीएम ने आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को सबसे जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कच्चे घड़े को एक प्रजापत कच्चेपन में ही शेप दे सकता है। ठीक उसी प्रकार हम भी अगर बचपन में ही बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करेंगे तो वह बीमार कम होंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि हम प्राथमिक और उच्च स्तर की शिक्षा में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने वाले कोर्स की शुरुआत करें। बचपन से ही बच्चों में अपने शरीर और स्वास्थ्य के अवेयरनेस बढ़े।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान के कैंसर मरीजों को मिली राहत, भजनलाल सरकार ने दी बड़ी सौगात
हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह ने कही ये बात
इस कार्यक्रम में हेल्थ मिनिस्टर गजेंद्र सिंह खींवसर (Health Minister Gajendra Singh Khinvsar) ने कहा कि देश में बीपी, शुगर और कैंसर की बीमारी अलार्मिंग मोड पर है। उन्होंने आगे कहा कि अब हमे प्रिवेंटिव तरीकों पर भी ध्यान देना होगा। आज ये बीमारी आपको हर घर में देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है अब इससे बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रयास किया जाए। डॉक्टरों की कार्यशैली और उनके 24 घंटे काम करने की तारीफ की। साथ ही उन्होंने मरीजों के प्रति थोड़ा व्यवस्था में भी सुधार और नरमी बरतने का आग्रह किया।
