Greater Noida West

Greater Noida West: अजनारा होम्स में रहने वाली महिला ने ऑनलाइन बिरयानी मंगवाई..फिर..!

Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट
Spread the love

Greater Noida West के अजनारा होम्स सोसायटी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अजनारा होम्स सोसायटी (Ajnara Homes Society) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया है और ऑनलाइन फूड डिलीवरी (Online Food Delivery) सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां रहने वाली एक युवती ने ऑनलाइन वेज बिरयानी (Biryani) का ऑर्डर दिया था, लेकिन उसे डिलीवरी में चिकन बिरयानी (Chicken Biryani) थमा दी गई। पीड़िता ने इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
ये भी पढ़ेंः Noida: इंजीनियर पत्नी की बेरहमी से हत्या, पढ़िए हैवान पति का खौफनाक कबूलनामा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) के अजनारा होम्स की निवासी छाया शर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने स्विगी ऐप के माध्यम से सेक्टर-2 स्थित लखनवी कबाब पराठा रेस्तरां से शाकाहारी बिरयानी का ऑर्डर दिया था। लेकिन जब उन्होंने पैकेट खोला और कुछ निवाले खाए, तो उन्हें एहसास हुआ कि यह मांसाहारी (चिकन) बिरयानी है। पीड़िता ने बताया कि वह इन दिनों नवरात्रि का व्रत रख रही थीं और पूरी तरह शाकाहारी जीवन शैली अपनाती हैं। इस घटना से उन्हें गहरा मानसिक और धार्मिक आघात पहुंचा। उन्होंने इसे महज लापरवाही नहीं, बल्कि उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ बताया।

रोते हुए सुनाई आपबीती

छाया शर्मा ने सोशल मीडिया (Social Media) पर साझा किए गए वीडियो में रोते हुए कहा, ‘मैं एक प्योर वेजिटेरियन हूं, और नवरात्रि जैसे पवित्र समय में मेरे साथ ऐसा हुआ। मैंने वेज बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन उन्होंने मुझे नॉनवेज बिरयानी भेज दी। यह जानबूझकर किया गया लगता है।’ वीडियो के वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेज हो गईं। सोशल मीडिया यूज़र्स ने Swiggy और संबंधित रेस्तरां की कार्यशैली पर सवाल उठाए और माफी व जवाबदेही की मांग की।

पुलिस ने लिया संज्ञान, रेस्तरां संचालक गिरफ्तार

घटना की गंभीरता को देखते हुए बिसरख थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लखनवी कबाब पराठा रेस्तरां के मालिक राहुल राजवंशी को हिरासत में ले लिया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा, शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ेंः Good News: घर बैठे The SparQ से खाना मंगवाएं और डिस्काउंट पाइए

पुलिस की आधिकारिक पुष्टि

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट (Gautam Buddha Nagar Police Commissionerate) के आधिकारिक X अकाउंट से रेस्तरां संचालक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा गया, ‘शाकाहारी बिरयानी के ऑर्डर पर नॉनवेज बिरयानी भेजने के मामले में बिसरख थाना पुलिस द्वारा रेस्तरां संचालक को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है।’