Rajasthan

Rajasthan News: 1700 चिकित्सकों को मिली पदोन्नति

राजनीति राजस्थान
Spread the love

चिकित्सा विभाग की डीपीसी बैठक में पदोन्नति प्रस्तावों का अनुमोदन

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर प्रदेश में कर्मचारी कल्याण की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। सयमबद्ध भर्तियों के साथ ही कार्मिकों को समय पर पदोन्नति सहित अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में भी चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में भर्तियों का कार्य मिशन मोड में पूरा किया जा रहा है। साथ ही, कार्मिकों को यथासम्भव समयबद्ध रूप से पदोन्नति प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 1700 से अधिक चिकित्सकों को पदोन्नति प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: पहला प्रवासी राजस्थानी दिवस 10 दिसंबर, ‘राइजिंग राजस्थान’ पार्टनरशिप कॉन्क्लेव 2025 भी करेगी आयोजित

राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य संगीता आर्य की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि डीपीसी की बैठक में 1700 चिकित्सकों की पदोन्नति के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। साथ ही, चार अतिरिक्त निदेशक को निदेशक के पद पर पदोन्नति के प्रस्ताव का भी अनुमोदन किया गया। बैठक में चीफ फूड एनालिस्ट के एक पद पर भी पदोन्नति प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात