MP News: मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
MP News: मध्य प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि राज्य में वन विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में अब तक लगभग 60 हजार पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का लक्ष्य एक लाख से अधिक पदों को भरना है। पढ़िए पूरी खबर…
आपको बता दें कि भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के 877 नवचयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि जिन्होंने सवाल उठाए थे, अब उनके पास इसका जवाब है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

वन विभाग में नई नियुक्तियां
वन विभाग (Forest Department) में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के माध्यम से चयनित 467 उम्मीदवारों को वनरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। इन सभी ने वन प्रशिक्षण विद्यालयों में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया है। इसके अलावा, एमपीपीएससी परीक्षा के जरिए चयनित 76 वनक्षेत्र अधिकारियों को भी पदस्थापना आदेश दिए गए हैं। इन अधिकारियों ने देश की विभिन्न अकादमियों में 18 माह का विशेष प्रशिक्षण पूरा किया है। इस अवसर पर कुल 543 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य में वन संरक्षण और पर्यावरण प्रबंधन को मजबूत करने के लिए ये नियुक्तियां बेहद आवश्यक हैं।
ये भी पढ़ेंः MP News: रीवा से दिल्ली के लिये 72 सीटर विमान भरेगा उड़ान

स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों की भर्ती
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भी बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों और नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एमपीपीएससी भर्ती परीक्षा 2024-25 के माध्यम से चयनित 75 एनेस्थीसिया विशेषज्ञ, 62 सर्जरी विशेषज्ञ, 106 बाल रोग विशेषज्ञ और 91 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस विभाग में कुल 334 पद भरे गए हैं।
सीएम यादव ने कहा कि इन नियुक्तियों से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और आम जनता को बेहतर इलाज मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में जल्द ही अन्य विभागों में भी भर्तियां पूरी की जाएंगी, जिससे एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः MP News: भोपाल में ‘वंदे मातरम्’ के 150वें स्मरणोत्सव का शुभारंभ, CM मोहन बोले- यह गीत भारत माता की आत्मा का प्रतीक
विपक्ष पर तंज और रोजगार के अवसर
इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने विपक्ष पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बेहतर होता अगर विपक्ष भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में आकर देखता। उन्होंने वन विभाग और लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को बधाई दी और कहा कि यह औद्योगिक विकास और रोजगार वर्ष रहा है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अनेक अवसर सृजित किए गए हैं। सीएम यादव ने आश्वस्त किया कि सरकार समृद्ध मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।
