राजस्थान के औद्योगिक विकास में ‘राइजिंग राजस्थान समिट’ मिल का पत्थर साबित होगा- राज्यमंत्री, के.के. विश्नोई
Rajasthan News: ई दिल्ली के भारत मंडपम में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया की अध्यक्षता में शुरू हुए दो दिवसीय राष्ट्रीय श्रम एवं रोजगार सम्मेलन में देशभर के श्रम रोजगार और उद्यमिता मंत्रियों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय सम्मेलन राजस्थान की ओर से शामिल हुए राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले और खेल, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘राइजिंग राजस्थान समिट’ के माध्यम से एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।
ये भी पढ़े: Rajasthan: 50 लाख किसानों को मिलेगा 1 हजार करोड़ का मुआवजा, दिसंबर में 20 हजार युवाओं को रोजगार

इसके माध्यम से राज्य में 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं, जिसके जरिए आने वाले समय में नए उद्योगों का बड़ा निवेश राजस्थान में होगा। उन्होंने कहा कि यह समिट राजस्थान के औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। मंत्री श्री विश्नोई ने कहा कि राजस्थान अब देश के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक प्रदेश के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के चहुंमुखी विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में भी सतत प्रयास कर रही है ताकि विकसित राजस्थान के साथ स्वास्थ राजस्थान के लक्ष्य को भी हासिल किया जा सके।
ये भी पढ़े: Rajasthan: धारा 370 हटाकर पीएम मोदी ने पूरा किया सरदार पटेल का सपना: CM Bhajanlal
