Rajasthan

Rajasthan सरकार ने दे दी बड़ी खुशखबरी, लाखों बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan सरकार ने बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए नई भर्ती प्रक्रिया का कैलेंडर जारी कर दिया है।

Rajasthan News: सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने राज्य के बेरोजगार युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए नई भर्ती प्रक्रिया का कैलेंडर (Calendar) जारी कर दिया है। इस भर्ती कैलेंडर में परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति की स्पष्ट समय-सीमा तय की गई है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि आने वाले वर्षों में राज्य में 1.88 लाख पदों पर सरकारी नौकरियां (Government Jobs) दी जाएंगी।

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने यह घोषणा सोमवार को सांगोद में आयोजित एक सभा में की, जहां लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। इस अवसर पर 92 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात भी दी गई।

1.88 लाख नौकरियों का कैलेंडर, 5 साल में 4 लाख को रोजगार

सीएम शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ और अब तक 1 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है। अगले पांच साल में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य है। भर्ती कैलेंडर में 1.88 लाख नौकरियों की प्रक्रिया स्पष्ट की गई है। उन्होंने डेढ़ साल में किए गए विकास कार्यों का भी जिक्र किया।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: खनन और पर्यावरण के बीच संतुलन पर हमारी सरकार का विशेष फोकस: CM Bhajanlal Sharma

कृषि, पशुपालन और जल संकट पर फोकस

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सरकार कृषि और पशुपालन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए काम कर रही है। ईआरसीपी के जरिए राजस्थान के सभी गांवों में पीने और सिंचाई का पानी पहुंचाया जाएगा। यमुना नदी का पानी भी असिंचित क्षेत्रों तक पहुंचेगा। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सांगोद में हर खेत को सड़क से जोड़ने का संकल्प जताया। बिरला ने सुपोषित मां अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य जांच, पोषण और सहायता प्रदान कर एक स्वस्थ पीढ़ी के निर्माण में योगदान दे रहा है।

2027 तक हर किसान को दिन में बिजली

सीएम शर्मा ने घोषणा की कि 2027 तक हर किसान को दिन में बिजली दी जाएगी, जिससे वे सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खेती कर परिवार के साथ समय बिता सकें। पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत गांवों में किए जा रहे कार्य विकसित भारत-विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार कर रहे हैं।

Pic Social Media

सांगोद के लिए 400 करोड़ का बजट

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि कोटा जिले के विकास के लिए 3,030 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है, जिसमें सांगोद विधानसभा क्षेत्र के लिए 400 करोड़ रुपये शामिल हैं। ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि सांगोद के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी और मुख्यमंत्री का आभार जताया।

विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

लोकसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने परवन नदी पर 26.24 करोड़ रुपये की लागत से बने हाई लेवल ब्रिज और कालीसिंध नदी पर 45 करोड़ रुपये की लागत से बने उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया। साथ ही, समग्र शिक्षा अभियान के तहत कनवास में 41.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण और सांगोद में 16.69 करोड़ रुपये की सीवरेज लाइन व ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया। दोनों नेताओं ने कृषि उपज मंडी परिसर में सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan सरकार ने निभाया पिता का फर्ज, महिला सदन की 11 बेटियों की हुई शादी

सीएम का भव्य स्वागत

सांगोद में हेलिपेड (Helipad) पर भाजपा पदाधिकारियों ने सीएम शर्मा का स्वागत किया। उपप्रधान ओम अडूसा, जिला उपाध्यक्ष दिलीप गर्ग, विशाल शर्मा और डॉ. बीएल गोचर सहित अन्य ने उनका अभिनंदन किया। भाजपा नेता डॉ. एलएन शर्मा के नेतृत्व में कमल सरोवर डूंगरज्या का निमंत्रण देते हुए सीएम को इसका चित्र भेंट किया गया। राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम अभियान से तालाब के सौंदर्यीकरण की जानकारी दी गई। सभा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, जिला प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी सहित कई जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।