सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं
Rajasthan News: राजधानी जयपुर स्थित महिला सदन (Women’s House) में रह रहीं 11 बेटियों का सामूहिक विवाह समारोह (Mass Wedding Ceremony) संपन्न हुआ। इस भावनात्मक और गरिमामय अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) स्वयं मौजूद रहे और सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की। इस समारोह में राज्य सरकार के मंत्री गजेन्द्र सिंह गहलोत (Minister Gajendra Singh Gehlot) सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: प्रदेश सरकार समग्र जनकल्याण और सामुदायिक विकास के लिए प्रतिबद्ध — संसदीय कार्य मंत्री
महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित है। सामूहिक विवाह सम्मेलन जरूरतमंद बेटियों के लिए सहारा बन रहे हैं और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहे हैं। यह आयोजन सामाजिक समावेशन और महिला सशक्तिकरण के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इससे आर्थिक और सामाजिक रूप से वंचित बेटियों को सम्मान, स्नेह और आत्मनिर्भरता की राह मिली है।’
पारदर्शी चयन प्रक्रिया
सीएम शर्मा ने कहा कि पिछले सामूहिक विवाह के बाद 1900 से अधिक युवकों ने महिला सदन की बेटियों से विवाह के लिए आवेदन किया था। इनमें से 11 योग्य युवकों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया गया, जिसमें बेटियों की पसंद और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। ये युवक अब इन बेटियों के जीवनसाथी बन चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: लंदन में भारत गौरव अवार्ड समारोह को CM भजनलाल शर्मा ने किया संबोधित, विजेताओं को दी बधाई
13 हजार बेटियों को 71 करोड़ की सहायता
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर बेटी और महिला आत्मनिर्भर बने और समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। इसके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं, जिनका लाभ लाखों बालिकाओं और महिलाओं को मिल रहा है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह के लिए 21,000 से 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। पिछले डेढ़ वर्ष में इस योजना के तहत 13,000 से अधिक बेटियों को 71 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा, लाडो प्रोत्साहन योजना बालिकाओं के जन्म, स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
