Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान, 2027 तक किसानों को दिन में मिलेगी बिजली
Rajasthan News: राजस्थान के लोगों के लिए गुड न्यूज सामने आ रही है। आपको बता दें कि राजधानी जयपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री निवास (Chief Minister Residence) पर राजस्थान और तेलंगाना सरकार (Telangana Government) के बीच 1500 मेगावाट सौर ऊर्जा और 1600 मेगावॉट थर्मल विद्युत संयंत्र को लेकर एमओयू साइन हुआ। सौर ऊर्जा और थर्मल विद्युत संयंत्र को लेकर आरवीयूएनएल और सिंगरेनी कोलियरीज (Singareni Collieries) के मध्य एमओयू (MoU) पर साइन हुई। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि यह एमओयू (MoU) राजस्थान में बिजली उत्पादन और सप्लाई की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। भारत का सबसे बड़ा प्रदेश होने के साथ ही राजस्थान सौर ऊर्जा में अपार संभावनाओं वाले राज्य के रूप में उभर रहा है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल का डूंगरपुर दौरा, श्री जांबूखंड भैरव मंदिर के जीर्णोद्धार महोत्सव में हुए शामिल
किसानों को दिन में बिजली देने की कोशिश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने आगे कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के किसानों को 2027 तक दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। एमओयू के तहत 1600 मेगावाट क्षमता की थर्मल आधारित परियोजनाएं तेलंगाना में लगाई जाएगी। जिसमें से 800-800 मेगावाट बिजली तेलंगाना और राजस्थान दोनों राज्यों को मिलेगी। इसके साथ ही राजस्थान में 1500 मेगावाट का सोलर पार्क (Solar Park) स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए आरवीयूएनएल ने भूमि भी चिन्हित कर ली है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल का भरतपुर दौरा, योजनाओं को जल्द से जल्द लागू करने का अधिकारियों को दिए निर्देश

लोगों को मिलेगा रोजगार
इस पार्क में करीब 6 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और रोजगार के नए मौके भी मिलेंगे। इन सभी परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत 22 हजार करोड़ रुपये के आस पास है। सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा नीति-2024 में राजस्थान द्वारा 2030 तक 125 गीगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य तय किया गया है। हमने परंपरागत और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से 54 हजार मेगावाट से ज्यादा विद्युत क्षमता के लक्ष्य को वर्ष 2031-32 तक प्राप्त करने की दिशा में दूरगामी निर्णय लिए हैं।
तेलंगाना के डिप्टी सीएम और ऊर्जा मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने बताया कि राजस्थान की अपार सौर ऊर्जा एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित कर रही है। तेलंगाना की थर्मल ऊर्जा उत्पादन में दक्षता और राजस्थान की असीमित सौर क्षमता के लिए संपादित हुआ यह एमओयू ऊर्जा क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखेगा।
