Rajasthan: जन्मदिन पर गृह जनपद भरतपुर पहुंचे CM भजनलाल शर्मा
Bhajanlal Sharma Birthday: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार (Bhajanlal Sharma Sarkar) का पहला साल आज पूरा हो गया है। आज ही के दिन साल 2023 में भजनलाल शर्मा ने राजस्थान (Rajasthan) के सीएम पद की शपथ ली थी। आज यानी 15 दिसंबर को उनकी सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) का आज का 59 वां जन्मदिन है। सरपंच से सीएम की कुर्सी तक पहुंचे भजनलाल इस एक वर्ष में पूरे प्रदेश में खूब विकास किए। संगठन में साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए पहली बार विधायक बनते ही मुख्यमंत्री बनने वाले भजनलाल शर्मा राजस्थान की राजनीति का उदयीमान सितारा बने हुए हैं।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: किसानों के लिए खुशखबरी, CM भजनलाल शर्मा ने जारी की किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त
कई बडे़ नेताओं को पीछे छोड़ते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के(PM Narendra Modi) विजन को लेकर प्रदेश में विकास कार्य कर रहे हैं। भजनलाल सरकार के पहले साल में सात सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनावों में 5 सीटों पर जीत हासिल कर सीएम शर्मा ने साबित कर दिया कि जनता में उनकी और पार्टी की पकड़ मजबूत हुई है. मुख्यमंत्री और पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उपचुनावों में अपनी पुरानी सलूंबर सीट को बरकरार रखते हुए तीन अन्य सीटें कांग्रेस से छीनकर अपने राजनीतिक कौशल का परिचय दिया है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

युवाओं का भरोसा जीत रही भजनलाल सरकार
इससे पहले राजस्थान के बहुचर्चित पेपर लीक केस की जांच के लिए स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर युवाओं का भरोसा जीतने का काम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया है। उसके बाद अब हाल ही में विकसित राजस्थान के विजन के साथ निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए आयोजित किया गया राइजिंग राजस्थान की सफलता से भजनलाल सरकार बहुत खुश है। शर्मा सरकार का एक साल पूरा होने पर सरकार और बीजेपी जश्न में डूबी है। जयपुर से लेकर सूबे के सभी जिलों में सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। सरकार की पहली वर्षगांठ पर जश्न की शुरुआत पहले ही हो चुकी थी। मुख्य आयोजन आज हो रहा है। प्रदेश में महिलाओं, युवाओं और किसानों को सौगातें बांटी जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान सरकार की पहली वर्षगांठ पर CM भजनलाल शर्मा ने युवाओं के लिए कर दी बड़ी घोषणा, पढ़िए पूरी खबर
जन्मदिन पर पहुंचे सीएम अपने गृह जनपद भरतपुर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पिछले 4 दिनों से संभाग मुख्यालयों पर आयोजित किए जा रहे राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में विभिन्न वर्गों से जुड़ी नई योजनाओं का शुभारंभ कर रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज अपने गृह जिले भरतपुर के पूंछरी का लौठा पहुंचे हैं। वहां उन्होंने मुकुट मुखारविंद मंदिर में पूजा अर्चना की है। अब वे श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन करने के बाद वहां सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राजधानी जयपुर में आयोजित होने वाले कई राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने पोस्ट कर सीएम भजनलाल शर्मा को शुभकामनाएं दी हैं।
