शीतलहर की चपेट में पूरा उत्तर भारत..7 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Trending उत्तरप्रदेश उत्तराखंड झारखंड बिहार राजस्थान

Cold Wave And Rain Alert News: मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा आदि जगहों पर अगले 2 दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा (Fog) रहने का अनुमान है। आज सुबह शीतलहर (Coldwave) और घने कोहरे की चपेट में रहे। वेस्ट यूपी के जिलों में भी घना कोहरा छाया रहा। पढ़िए पूरी खबर…

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेः सावधान! इन 7 राज्यों तक फैला कोरोना का नया वेरिएंट..सबसे ज्यादा यहां है असर

Pic Social Media

कड़ाके की ठंड ने उत्तर भारत के बड़े हिस्से को अपनी गिरफ्त में ले रखा है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने रविवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया। घने कोहरे के कारण बीते शनिवार को लगातार चौथे दिन ट्रेन (Train) सेवा प्रभावित हुई और दिल्ली आने वाली लगभग 30 ट्रेनें देरी से आई।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ, जयपुर और राष्ट्रीय राजधानी सहित उत्तर के शहर में शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में रहे। वेस्ट यूपी के जिलों में भी घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान कोहरे में हुए सड़क हादसों में एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए।

मौसम विभाग (Weather Department) ने चेतावनी दी कि 2 जनवरी की सुबह उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और बिहार के कई स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे रहने की संभावना है। वहीं 3 जनवरी से जम्मू- कश्मीर, लद्दाख-गिलगित, बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। और को ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है।

करीब 80 उड़ानें प्रभावित

कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजधानी आने-जाने वाले यात्रियों (Passengers) को भी कठिनाई हुई। क्योंकि कम दृश्यता के कारण कई उड़ानों और ट्रेनों में देरी हुई और उनका मार्ग बदल दिया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बीते शनिवार सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर मौसम की स्थिति के कारण लगभग 80 उड़ानों में देरी होने की सूचना मिली थी।

Pic Social Media

झारखंड में दिन के दौरान ठंड बढ़ी

राजधानी समेत झारखंड (Jharkhand) में ठंड बढ़ गई है। राज्य के पलामू और आस-पास के जिलों का तापमान करीब 6 डिग्री नीचे गिर गया है। इससे यहां दिन के दौरान सर्दी काफी बढ़ गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में रविवार को विभिन्न हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 2 से 3 जनवरी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान है।

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में 3 जनवरी तक घना कोहरा

मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का असर ट्रेनों और बसों के संचालन पर भी पड़ रहा है। इन दिनों ट्रेनें और बसें देरी से दून पहुंच रही हैं। रेलवे स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने कहा है कि कोहरे के कारण कुछ ट्रेनें निर्धारित समय के बाद ट्रेन पहुंच रही हैं। इसी तरह रोडवेज बसों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। उत्तराखंड के मैदानी जिलों में 3 जनवरी तक घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के 20 जिलों में शीतलहर जैसे हालात

बिहार (Bihar) के 25 जिलों में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। 8 से 10 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा के चलने और दूसरे दिन भी धूप न निकलने से पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में शीतलहर जैसे हालात हो गए। वहीं सुबह से कोहरे की चादर में धरती लिपटी रही।

जम्मू-कश्मीर में मौसम की जानिए क्या है हालात?

जम्मू-कश्मीर (Jammu And Kashmir) में बीते रात के तापमान में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से नीचे बना हुआ है। श्रीनगर स्थिति मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि कमजोर पश्चिमी विक्षोंभ के कारण कश्मीर और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम से घने कोहरा के साथ आसमान में बादल छाये रहें। और मौसम शुष्क बना रहेगा। केंद्र के निदेशक मुख्तार अहमद ने बताया है कि 4 जनवरी तक कोहरा जारी रहने की संभावना है।

पंजाब-हरियाणा में घना कोहरा

पंजाब और हरियाणा (Punjab And Haryana) में कोहरे के कारण सुबह के समय अधिकांश इलाकों में दृश्यता कम रही। इन दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा है।