Rajasthan

Rajasthan: किसानों के लिए खुशखबरी, CM भजनलाल शर्मा ने जारी की किसान सम्मान निधि की दूसरी किश्त

राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: हमने जो वादा किया वो पूरा भी किया-CM भजनलाल

Rajasthan News: राजस्थान के किसानों के लिए खुश कर देने वाली खबर है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रदेश के 70 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 702 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। यह राशि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की है। केंद्र सरकार (Central Government) की तरह राज्य सरकारें भी मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि (Chief Minister Kisan Samman Nidhi) जारी कर रही हैं। राजस्थान (Rajasthan) में इसी स्कीम के तहत किसानों के खाते में डीबीटी के जरिए से 702 करोड़ रुपये जमा कराए गए।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान सरकार की पहली वर्षगांठ पर CM भजनलाल शर्मा ने युवाओं के लिए कर दी बड़ी घोषणा, पढ़िए पूरी खबर

आपको बता दें कि अजमेर में आयोजित एक खास प्रोग्राम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने रिमोट का बटन दबाकर 70.21 लाख किसानों के खाते में 702 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके साथ ही दूसरी योजनाओं के लिए भी मुख्यमंत्री ने पैसे जारी कर दिए। 15 हजार 983 किसानों को ड्रिप/फव्वारा संयंत्रों के लिए 28 करोड़ रुपये से ज्यादा, 17 हजार से अधिक किसानों को फार्म पौंड, पाइपलाइन, कृषि यंत्र, जैविक खाद, तारबंदी, डिग्गी निर्माण सहित दूसरे दूसरे कार्यों के लिए 74 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि और सोलर पंप लगाने के लिए 80 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

पिछली सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया-सीएम

इसी प्रकार, राजस्थान के 3 लाख 25 हजार पशुपालकों को 5 रुपए प्रति लीटर के आधार पर 200 करोड़ रुपए की सहायता राशि डीबीटी के जरिए से ट्रांसफर कर दी गई। इसके साथ ही कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कृषि फैकल्टी में पढ़ने वाले 10 हजार 500 छात्राओं को 22 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि भी डीबीटी के माध्यम से दी गई।

किश्त जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि किसान ही हमारी थाली में खाना पहुंचाता है, इसलिए हमने जो वादा किया उसे पूरा करने का भी काम किया। 23 दिसंबर को हम किसान दिवस मनाने जा रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि मुझे पता है कि सर्द रात में किसानों को सिंचाई करना कितना मुश्किल काम होता है। पिछली सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। लेकिन अब हमारी सरकार किसानों की प्रगति के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: राजस्थान में औद्योगिक विकास के लिए CM भजनलाल ने तैयार किया रोडमैप, CII की बैठक में हुए शामिल

गोपालकों को मिला 1 लाख का चेक

सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने आगे कहा कि वे भी किसान परिवार से आते हैं, इसलिए किसानों की समस्या को समझते हैं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि 2027 से दिन में बिजली मिलेगी जो कि अभी रात की दो जाती है। इससे किसानों को सर्द रात में सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पशुपालकों के लिए भी प्रदेश में कई काम हो रहे हैं। पिछली सरकार ने इसमें बीमा घोटाला किया, हमने उसे सुधारने का काम किया है। शुक्रवार के प्रोग्राम में सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के 20 हजार गोपालकों को 1 लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन का चेक भी दिया।