Rajasthan

Rajasthan: CM भजनलाल ने युवाओं से किया बड़ा वादा, बोले चिकित्सा विभाग में 50 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, चिकित्सा विभाग में 50 हजार पदों पर होगी भर्ती

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के युवाओं से बड़ा वादा कर दिया है। आपको बता दें कि सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि चिकित्सा विभाग (Medical Department) में करीब 50 हजार पदों पर भर्ती करने का लक्ष्य है, जिसे हमारी सरकार बहुत ही जल्द पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चिकित्सकों, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ (Nursing and Paramedical Staff) के लगभग 21 हजार पदों पर नियुक्ति दी हैं। सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) शुक्रवार को सीएम ऑफिस में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व संवाद को संबोधित कर रहे थे।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: भजनलाल सरकार ने बढ़ाया सरपंचों का कार्यकाल, जानिए क्यों बढ़ाया गया सरपंचों का कार्यकाल

Pic Social Media

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का आयोजन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान कहा कि आमजन के लिए ई-संजीवनी (E-Sanjeevani) के जरिए से टेलीमेडिसिन की सुविधा, 1 लाख 67 हजार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों की संख्या प्रदेश में तेजी से बढ़ रही है। राजस्थान को टीबी मुक्त प्रदेश बनाने के लिए टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

प्रदेश को बनाया जा रहा विश्वस्तरीय मेडिकल सुविधाओं का हब

सीएम भजनलाल ने कहा कि राजस्थान सरकार राज्य में विश्वस्तरीय मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। इसी क्रम में बहुत ही जल्द जयपुर में आधुनिकतम सुविधाओं से लैस कार्डियक टॉवर की सुविधा उपलब्ध कराएगी, जहां हृदय रोगों का विश्वस्तरीय उपचार उपलब्ध होगा। साथ ही, प्रतापनगर स्थित आरयूएचएस अस्पताल को एम्स की तर्ज पर रिम्स के रूप में तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल ने अधिकारियों की बुलाई बैठक, 24 घंटे बिजली सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

मा योजना से लोगों को हो रहा है लाभ

इस मौके पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर (Gajendra Singh Khinvsar) ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि मा योजना से आमजन को बहुत लाभ हो रहा है। साथ ही, सरकार ने डिजिटल हैल्थ टेक्नोलॉजी, टेलीमेडिसिन, आभा आईडी, मेडिकल स्टाफ में भर्ती सहित विभिन्न काम किए हैं। उन्होंने भरोसा जताया है कि हम सभी के सहयोग से स्वस्थ राजस्थान के संकल्प को रफ्तार मिलेगी।