Rajasthan

Rajasthan: CM भजनलाल ने अधिकारियों की बुलाई बैठक, 24 घंटे बिजली सप्लाई को लेकर कही बड़ी बात

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने एनर्जी सेक्टर में हुए MoU को समय पर पूरा करने का दिए निर्देश

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) प्रदेश के लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयासरत है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रयास है कि राजस्थान के लोगों को 24 घंटे बिजली की सप्लाई मिले। इसको लेकर सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत ऊर्जा विभाग के हुए एमओयू को जमीन पर उतारने के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सीएम शर्मा ने अधिकारियों को इन प्रोजेक्ट्स की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार साल 2027 तक प्रदेश को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। ऐसे में प्रदेश में बिजली सप्लाई के लिए हुए एमओयू को समयबद्ध रूप से पूरा कराना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा का ऐलान, जल्द ही 15 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

हर महीने हो समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने आगे कहा कि प्रदेश में आए प्रत्येक निवेशक को राज्य में निवेश करने के लिए किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। अगर ऐसे मामले सामने आते हैं तो इसके लिए संबंधित अधिकारी की जबावदेहिता तय की जाएगी। हर महीने राइजिंग राजस्थान समिट (Rising Rajasthan Summit) के तहत हुए एमओयू के क्रियान्वयन के विषय में समीक्षा बैठक की जाए, जिससे प्रदेश में विद्युत सुदृढीकरण के काम में तेजी आ सके।

प्रदेशवासियों को निर्बाध मिले बिजली-सीएम

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सीएम ऑफिस को हर महीने 11 व 26 तारीख को इस संबंध में प्रगति रिपोर्ट भेजी जाए। सीएम शर्मा ने आगे कहा कि अधिकारी इन निवेशों के माध्यम से राज्य की राजस्व आय में बढ़ोतरी के लिए प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को निर्बाध बिजली सप्लाई (Power Supply) सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: CM भजनलाल ने 31 हजार करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास, युवाओं को भी मिला तोहफा

Pic Social Media

राइजिंग राजस्थान समिट में भी ऊर्जा के क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) प्रोजेक्ट, ग्रीन हाइड्रोजन, आरई पार्क, हाइब्रिड प्रोजेक्ट ट्रांसमिशन, सीएनजी, विंड प्रोजेक्ट, थर्मल प्रोजेक्ट सहित विभिन्न सेक्टर्स में एमओयू हुए हैं। सीएम ने इन सेक्टर्स में हुए प्रत्येक एमओयू के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए जिससे सभी निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरें और आम लोगों को इसका लाभ मिल सके।