Delhi Election 2025

Delhi Election 2025: BJP के घोषणापत्र पर केजरीवाल का हमला

दिल्ली दिल्ली NCR राजनीति
Spread the love

Delhi Election 2025: BJP के घोषणापत्र को लेकर केजरीवाल ने बोला जुबानी हमला, कही ये बात

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Election 2025) को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। राजनीतिक दल एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसमें बीजेपी ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये देने समेत ढ़ेरों वादे हैं। बीजेपी के संकल्प पत्र (Sankalp Patr) को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुखिया और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारे वायदे कॉपी किए हैं, उनके पास अपना कोई विजन नहीं है।
ये भी पढ़ेंः Arvind Kejriwal: स्टूडेंट्स को बस में मुफ्त में सफर.. केजरीवाल का दिल्ली वालों को ऑफर!

बीजेपी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से ली अनुमति?

पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, बीजेपी अध्यक्ष ने अपना संकल्प पत्र में कई रेवड़ियों की घोषणा की है। क्या इन्हें बांटने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुमति ली है या नहीं? प्रधानमंत्री ने सैकड़ों बार कहा है कि फ्री की रेवड़ी सही नहीं है। केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांटता है यह देश के लिए सही नहीं है, लेकिन बीजेपी अध्यक्ष (BJP President) ने घोषणा पत्र जारी किया है और कहा है कि हम भी केजरीवाल (Kejrival) की तरह फ्री की रेवड़ी देंगे। प्रधानमंत्री आकर एलान करें कि उनकी सहमति है, वे बोलें कि मैंने गलत बोला था केजरीवाल सही है, फ्री की रेवड़ी भगवान का प्रसाद है। केजरीवाल (Kejrival) ने आगे कहा कि मैं उनसे कहना चाहता हूं कि उन्हें यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे बारे में जो कुछ कहा, वह गलत था।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

बीजेपी पर जमकर हमला बोले केजरीवाल

आपको बता दें कि अरविंद केजरीवा (Arvind Kejriwal) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्हें आगे आकर कहना चाहिए कि केजरीवाल की रेवड़ी देना सही था। उन्होंने बीजेपी से सवाल पूछते हुए कहा कि घोषणापत्र में केवल वही वायदे किए गए हैं जो हम पहले से ही कर चुके हैं, तो फिर भी जो केजरीवाल पहले से कर रहा है फिर बीजेपी की क्या जरूरत। केजरीवाल का काम केजरीवाल बेहतर तरीके से कर रहा है।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः New Delhi: सुखवीर और मनीष चौधरी ‘AAP’ में हुए शामिल

बीजेपी का संकल्प पत्र-झूठ का पुलिंदा

आप प्रमुख केजरीवाल ने घोषणापत्र में दिल्ली की कानून व्यवस्था को शामिल न किए जाने पर भी बीजेपी की आलोचना करते हुए कहा कि इनका संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा है। बीजेपी ने केवल उन्हीं पुरानी योजनाओं का वादा किया है, जिन्हें पूरा करने में वे विफल रहे हैं। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि बीजेपी के घोषणापत्र में कहा गया है कि मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए जाएंगे। हम पूरी दिल्ली में जाकर लोगों से पूछेंगे कि क्या वे मोहल्ला क्लीनिक चाहते हैं या नहीं।