Rajasthan: CM भजनलाल शर्मा ने अधिकार्यों को दिए सख्त निर्देश, बोले-एग्जाम सेंटर पर की किसी भी तरह की न हो गड़बड़ी
Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार (Bhajanlal Sarkar) प्रतियोगी परीक्षाओं (Competitive Exams) को नकलविहीन कराने के लिए सभी तैयारियां कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) खुद इसपर नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में सीएम भजनलाल शर्मा राजस्थान लोकसेवा आयोग (RPSC) द्वारा आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा और कर्मचारी चयन बोर्ड की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक बुलाई।
ये भी पढ़ेंः MahaKumbh 2025: CM भजनलाल ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, राजस्थान मंडप का किए निरीक्षण
सीएम शर्मा (CM Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शिता के साथ संपादित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। परीक्षाओं का आयोजन पूर्ण सजगता एवं सतर्कता के साथ किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र को लेकर विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा सर्वोच्च होनी चाहिए। सीएम भजनलाल (CM Bhajan Lal) ने 2 फरवरी को आरपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा और फरवरी में आरएसएसबी द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तैयारियों पर समीक्षा की।
डिबार परीक्षार्थियों पर रखी जाए नजर-सीएम शर्मा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहे और डिबार किये गए परीक्षार्थियों पर सख्त नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के निकट क्षेत्रों का सघन निरीक्षण भी किया जाए। इस बैठक में आरपीएससी सचिव रामनिवास मेहता ने कहा कि डमी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से रोकने के लिए आवेदन पत्र और अटेंडेस शीट पर थंब इम्प्रेशन लेने का नवाचार भी किया गया है।
ये भी पढे़ंः Rajasthan: CM भजनलाल ने युवाओं से किया बड़ा वादा, बोले चिकित्सा विभाग में 50 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती
परिवहन विभाग को भी सीएम ने दिए निर्देश
सीएम शर्मा ने परिवहन विभाग को परीक्षार्थियों के सुगम आवागमन के लिए पर्याप्त संख्या में यातायात साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से परीक्षा से दो दिन पहले और परीक्षा के बाद फ्री सफर की सुविधा दी जा रही है। परीक्षार्थियों को सुलभ यातायात के लिए परिवहन विभाग बसों की समय सारणी भी जारी करे।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

रीट परीक्षा को लेकर सीएम ने दिए निर्देश
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा फरवरी महीने में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 27-28 फरवरी को आयोजित होने वाली रीट (REET 2025) परीक्षा पर बातचीत करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। परीक्षाओं में अनुचित साधनों का उपयोग ना हो, इसके लिए प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
