Rajasthan

Rajasthan: पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को थप्पड़ मारने वाले SDM को CM भजनलाल ने किया सस्पेंड

राजनीति राजस्थान
Spread the love

Rajasthan के सीएम भजन लाल शर्मा ने बड़ा कदम उठाते हुए एसडीएम छोटू लाल शर्मा को निलंबित कर दिया।

Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रतापगढ़ के एसडीएम छोटू लाल शर्मा को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई उस घटना के बाद हुई, जिसमें एसडीएम ने भीलवाड़ा जिले के एक पेट्रोल पंप कर्मचारी को थप्पड़ मारा था। यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत कार्रवाई की। पढ़िए पूरी खबर…

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

घटना का वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि घटना मंगलवार को हुई थी जब राजस्थान के प्रतापगढ़ में उप-विभागीय मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत छोटू लाल शर्मा की भीलवाड़ा जिले के जसवंतपुरा स्थित एक सीएनजी पंप पर एक कर्मचारी से बहस हो गई। बताया गया कि सीएनजी पहले भरवाने को लेकर विवाद हुआ, जो बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए सीसीटीवी वीडियो (CCTV Video) में एसडीएम को एक कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद कर्मचारी ने भी पलटवार करते हुए एसडीएम को कई थप्पड़ जड़ दिए।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पुलिस ने पेट्रोल पंप के तीन कर्मचारी किए गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, इस घटना के सिलसिले में तीन पेट्रोल पंप कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई एसडीएम की पत्नी दीपिका व्यास की शिकायत पर की गई थी। दीपिका ने आरोप लगाया कि जब उनका परिवार कार में बैठा था, तब कुछ कर्मचारियों ने अश्लील इशारे किए। इसी बात से गुस्साए एसडीएम ने एक कर्मचारी को थप्पड़ मारा। बाद में गिरफ्तार कर्मचारियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

सीएम भजन लाल शर्मा ने लिया सख्त एक्शन

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) अधिनियम 1958 की धारा 13 के अनुसार, आरएएस अधिकारी छोटू लाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।’ आदेश में यह भी बताया गया कि निलंबन अवधि के दौरान एसडीएम शर्मा जयपुर में कार्मिक विभाग को रिपोर्ट करेंगे।

जांच जारी, वीडियो बना सबूत

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद एसडीएम के व्यवहार को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की। वहीं सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रशासनिक कार्रवाई की है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: भजनलाल सरकार की बड़ी पहल, धुवाला में नया औद्योगिक क्षेत्र, युवाओं को मिलेगा रोजगार

घटना से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप

इस घटना ने राजस्थान के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। अधिकारियों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि एक वरिष्ठ अधिकारी का ऐसा आचरण सेवा नियमों के अनुरूप नहीं है। वहीं सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी, चाहे वह किसी भी पद पर हों।