Rajasthan: सीएम भजनलाल ने युवाओं से मेहनत करने और देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का आह्वान किया।
Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने रविवार को सीकर में मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित ग्राउंड में हजारों छात्रों (Students) को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए प्रदेश में रोजगार, सुरक्षा और नशा मुक्ति (Deaddiction) के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने पिछले डेढ़ साल में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और युवाओं को देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?
पेपर लीक पर लगाम, युवाओं को मिला भरोसा
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान युवा मेहनत से परीक्षा देते थे, लेकिन पेपर लीक होने के कारण उनकी मेहनत बेकार चली जाती थी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद कई परीक्षाएं आयोजित हुईं, लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। इससे युवाओं का सरकार पर भरोसा बढ़ा है और उनकी मेहनत को सही दिशा मिल रही है।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan को मिला पहला खेल विश्वविद्यालय, कैबिनेट ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को दी मंजूरी
एक साल में 75 हजार नौकरियां, चार लाख का लक्ष्य
सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने रोजगार के मोर्चे पर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले उन्होंने एक साल में एक लाख नौकरियां देने का वादा किया था। अब तक 75 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं और 25 सितंबर तक शेष नौकरियां भी दे दी जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि अगले पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरियां और छह लाख से अधिक प्राइवेट सेक्टर की नौकरियां देने का लक्ष्य है।

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई
नशे के खिलाफ कार्रवाई पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में नशे का कारोबार बढ़ गया था, लेकिन उनकी सरकार ने बॉर्डर पर ही इस पर रोक लगा दी। पिछले 18 महीनों में नशे के खिलाफ 6,608 मुकदमे दर्ज किए गए और 7,800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, 4,700 किलो अफीम और 130 किलो हीरोइन जब्त की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में प्रदेश सुरक्षा के मामले में लगातार प्रगति कर रहा है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
धर्मांतरण बिल से बढ़ेगी सुरक्षा
मुख्यमंत्री ने विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन बिल का जिक्र करते हुए कहा कि इस कानून से समाज में जोश आएगा। उन्होंने कहा कि पहले बहन-बेटियों को बहला-फुसलाकर गलत कार्यों में फंसाया जाता था, लेकिन अब इस बिल के जरिए ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। यह कदम सामाजिक सुरक्षा को और मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: RPS दीक्षांत समारोह में CM भजनलाल शर्मा का संदेश- कहा, ‘ईमानदारी ही पुलिस की असली ताकत’
छात्रों को संदेश
छात्रों को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने कहा कि वे देश के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने युवाओं से मेहनत करने और देश को प्रगति के पथ पर ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने नशा मुक्ति को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि नशे से दूरी देश को विकास की राह पर ले जाएगी।
