Metro

Metro: पटना के बाद रांची में भी जल्द चल सकती है मेट्रो, झारखंड के इन शहरों को मिलेगी जाम से मुक्ति

TOP स्टोरी झारखंड राजनीति
Spread the love

Metro: पटना में मेट्रो रेल की शुरुआत के बाद अब झारखंड के लोगों को भी इस सुविधा का इंतजार है।

Metro News: पटना में मेट्रो रेल (Metro Rail) की शुरुआत के बाद लोगों को सफर में बड़ी राहत मिली है। वहीं अब झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) समेत राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी मेट्रो चलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। झारखंड सरकार (Jharkhand Government) और केंद्र सरकार के बीच इस दिशा में सकारात्मक संवाद शुरू हो चुका है, जिससे आने वाले वक्त में लोगों को जाम से राहत मिलने की संभावना है। पढ़िए पूरी डिटेल्स…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष आपका भाग्य बदल सकता है?

तीन शहरों को मिलेगी मेट्रो की सौगात

रांची के अलावा जमशेदपुर और धनबाद जैसे औद्योगिक और भीड़भाड़ वाले शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट पर विचार किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार से इन तीनों शहरों के लिए नया कॉम्प्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान (CMP) तैयार कर भेजने को कहा है, ताकि योजनाएं वर्तमान जरूरतों के अनुसार बनाई जा सकें।

केंद्र ने मांगा अपडेटेड सीएमपी

बता दें कि, झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने एक दशक पहले जो सीएमपी तैयार किया था, उसे केंद्र सरकार को भेजा गया था। लेकिन केंद्र के अनुसार, अब वह पुराना प्लान मौजूदा जनसंख्या, ट्रैफिक और शहरी संरचना की जरूरतों को पूरा नहीं करता। इसी वजह से अब केंद्र ने राज्य से अपडेटेड और रियल-टाइम डेटा पर आधारित सीएमपी मांगा है।

मुख्यमंत्री ने खुद रखी थी मांग

गौरतलब है कि 10 जुलाई को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के दौरान सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने रांची में मेट्रो रेल परियोजना की मांग रखी थी। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने तुरंत केंद्र को प्रस्ताव भेजा।

नई प्रक्रिया की शुरुआत, जल्द बनेगा नया सीएमपी

केंद्र से नए सीएमपी की मांग आने के बाद मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया कि नया सीएमपी जल्द तैयार किया जाए। इसके तहत विभाग ने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) भी जारी कर दिया है, जिससे विशेषज्ञ एजेंसियां इस प्लान को जल्द से जल्द तैयार कर सकें। विभाग के मुताबिक, यह रिपोर्ट 1.5 से 2 महीने के भीतर केंद्र को सौंप दी जाएगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

मेट्रो से मिलेगी जाम से राहत

सरकार का मानना है कि जैसे ही नया सीएमपी केंद्र को भेजा जाएगा, उसके बाद मेट्रो प्रोजेक्ट की औपचारिक प्रक्रियाएं शुरू हो सकेंगी। इसका सबसे बड़ा फायदा इन तीनों शहरों के निवासियों को मिलेगा, जिन्हें रोजाना भयंकर ट्रैफिक का सामना करना पड़ता है।

रांची की ट्रैफिक स्थिति बेहद खराब

राजधानी रांची की बात करें तो यहां चार फ्लाईओवर बनने के बावजूद ट्रैफिक की हालत बेहद खराब है। उदाहरण के तौर पर, किशोरगंज से कांके तक का महज 10 मिनट का रास्ता भी अक्सर 30 मिनट में तय होता है। यहां की सड़कें निजी वाहनों से भरी रहती हैं और सार्वजनिक परिवहन की कमी साफ झलकती है।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मिलेगा बढ़ावा

मेट्रो प्रोजेक्ट से ना सिर्फ इन शहरों की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगा, बल्कि यह पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी बढ़ावा देगा। इससे लोग निजी वाहनों के बजाय मेट्रो को चुनेंगे, जिससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और वायु प्रदूषण में भी कमी आ सकती है।

ये भी पढ़ेंः Jharkhand में लीची की खेती को बढ़ावा, मनरेगा के तहत शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट

झारखंड को मेट्रो का इंतजार, अब उम्मीदें तेज

पटना में मेट्रो की शुरुआत के बाद झारखंड के लोग भी मेट्रो को लेकर अब काफी उत्साहित हैं। केंद्र और राज्य दोनों सरकारें इस दिशा में सक्रियता दिखा रही हैं। अगर सब कुछ तय समय पर होता है, तो जल्द ही रांची, जमशेदपुर और धनबाद के लोग भी मेट्रो की सौगात पा सकते हैं।