Punjab News: आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी होगी पक्की, कानूनी सलाह के बाद बनेगी नीति
Punjab News: पंजाब की मान सरकार ने कर्माचारी यूनियनों को लेकर बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि विभिन्न कर्मचारी यूनियनों की जायज मांगों और मसलों को हल करने के लिए पंजाब भवन (Punjab Bhawan), चंडीगढ़ में कैबिनेट सब-कमेटी की मीटिंग हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल (Cabinet Minister Kuldeep Singh Dhaliwal) ने की। बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां (Minister Hardeep Singh Mundian) और हरभजन सिंह ई.टी.ओ. भी मौजूद रहे।
ये भी पढे़ंः Punjab: नशा तस्करों के खिलाफ मान सरकार सख्त, बठिंडा में हुई बड़ी कार्रवाई, गिराया गया नशा तस्कर का घर

मंत्री धालीवाल (Minister Dhaliwal) ने विभिन्न कर्मचारी यूनियनों की मांगों को व्यक्तिगत रूप से सुना और संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे पंजाब के एडवोकेट जनरल से कानूनी सलाह लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों को पक्का करने के लिए सुव्यवस्थित नीति बनाएं। साथ ही मंत्री ने 31 मार्च 2025 तक सभी आउटसोर्स कर्मचारियों के बकाया वेतन जारी करने के अहम निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दिव्यांगों की बैकलॉग पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए भी कहा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों की मागें होंगी जल्द पूरी
बता दें कि विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों के साथ कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। बैठक में धालीवाल ने विभिन्न कर्मचारी एसोसिएशनों को भरोसा दिया कि उनकी जायज मांगों को मान सरकार जल्द से जल्द पूरा करेगी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस संबंध में फाइल वर्क में तेजी लाएं और यह पता लगाया जाए कि फाइलें किस बाधा के कारण कहां पेडिंग पड़ी है।
ये भी पढे़ंः Punjab: महिलाओं की सुरक्षा में बड़ा कदम, मान सरकार की यह योजना बनी जरूरतमंदों के लिए संजीवनी

बैठक में अजोए कुमार सिन्हा, प्रमुख सचिव, बिजली,नीलकंठ एस. अवहाद, प्रमुख सचिव, डायरेक्टर, स्कूल शिक्षा किरण शर्मा, जल आपूर्ति औ स्वच्छता अमित तलवार, संयुक्त सचिव, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग,जसबीर सिंह, विशेष सचिव, जल आपूर्ति और स्वच्छता,विनय बुबलानी, डायरेक्टर जनरल, स्कूल शिक्षा,परमजीत सिंह, डिप्टी सचिव, आम राज प्रबंध आनंद सागर, , डायरेक्टर प्रशासन (पीएसपीसीएल) और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
