Punjab का सबसे महंगा टोल प्लाजा 12-4 बजे तक पूरी तरह फ्री..पढ़िए डिटेल

पंजाब

Ladowal Toll Plaza: पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को आज किसानों ने फ्री करवा दिया है। बता दें कि भारतीय किसान यूनियन चढूनी (Bharatiya Kisan Union Chadhuni) के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत बंद के चलते टोल प्लाजा (Toll Plaza) को फ्री करवाया गया है। इस मौके पर रोशन सिंह सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी की तरफ से 4 घंटे के लिए यानि की 12:00 बजे से शाम 4 बजे तक टोल प्लाजा को फ्री कराया गया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः किसान आंदोलन के दौरान घायलों का खर्च उठाएगी मान सरकार.. घायलों से मिले स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत बंद के चलते टोल प्लाजा (Toll Plaza) को फ्री करवाया गया है। इस मौके पर रोशन सिंह सागर (Roshan Singh Sagar) ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी की तरफ से 4 घंटे के लिए यानी की 12:00 बजे से शाम 4 बजे तक टोल प्लाजा को फ्री कराया गया है। इस दौरान किसी भी वाहन चालक से कोई भी टोल फीस नहीं वसूल करने दी जाएगी।

एमएसपी (MSP) की गारंटी के लिए कानून की मांग कर रहे किसान संगठनों द्वारा आज भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किया। जो सुबह 6 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक रहेगा। किसान और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत भी फेल होकर रह गई।

वहीं बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्रियों और किसान संगठनों के बीच चंडीगढ़ (Chandigarh) में बुलाई गई तीसरी बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला है। बता दें कि केंद्रीय मंत्रियों के साथ गत शाम बुलाई गई किसान संगठनों की मीटिंग सफल नहीं हो सकी है, जिसके बाद किसानों ने संघर्ष को और तेज करने की चेतावनी दे डाली है।