Government Job 2024: Punjab State Power Copration Ltd. ने निकाली वेकेंसी, करें अप्लाई

TOP स्टोरी Trending एजुकेशन जॉब्स - एडमिशन

Government Job 2024: Punjab State Power Copration Ltd. (PSPCL) ने Junior Engineer के पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने कि प्रक्रिया को कल यानी कि 9 फरवरी से शुरू कर दिया था। कैंडिडेट जो भी PSPCL कि वेकैंसी के लिए इच्छुक हैं, वो ऑफिशियल वेबसाइट pspcl.in पर जाएं। यहां कुल 544 पदों पर भर्ती की जानी है। अप्लाई करने कि लास्ट डेट 1मार्च 2024 है।

जानिए PSPCL के रिक्तियों के विवरण को

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 554 पदों को भरा जाएगा। इसमें जूनियर सिविल इंजीनियर, सबस्टेशन इंजीनियर और इलेक्ट्रोनिक इंजीनियर के पदों को भरा जाना है।

PSPCL Recruitment 2024: जानिए क्या है Selection Process

PSPCL जेई 2024 चयन प्रक्रिया में रिटेन एग्जाम और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन दोनों शामिल है। रिटेन एग्जाम में आवेदकों को तकनीकी ज्ञान और आकलन के क्षमता का आकलन किया जाएगा। रिटेन एग्जाम क्लियर करने वाले कैंडिडेट को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन राउंड के लिए बुलाया जाएगा। रिटेन एग्जाम की डेट फिलहाल तो जारी नहीं की गई है।

क्या है जरूरी योग्यता जानिए

PSPCL के जरूरी योग्यता की बात करें तो PSPCL जेई भर्ती 2024 के लिए कैंडिडेट को किसी भी मान्यता प्राप्त ऑर्गेनाइजेशन या यूनिवर्सिटी से सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। वहीं, कैंडिडेट की उम्र 18 से 37 साल के बीच की होनी चाहिए।

जानिए कैसे करें आवेदन

सबसे पहले कैंडिडेट PSPCL की ऑफिशियल वेबसाइट pspcl.in पर विजिट करें।

इसके बाद होमपेज में रजिस्ट्रेशन विकल्प पर क्लिक करें।

ईमेल आईडी, नाम, कॉन्टैक्ट नंबर जैसे विवरण दर्ज करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म फिल करें।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

डाउनलोड करें और पुष्टीकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लें।