कहा, पंजाब ने पेराई सीज़न 2024-25 के लिए पूरे देश में सबसे अधिक 401 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने की खरीद दर का किया प्रस्ताव
वित्त मंत्री ने किसानों की आर्थिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
Punjab News: पंजाब के किसान समुदाय की आर्थिक भलाई की दिशा में एक निर्णायक कदम उठाते हुए, पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ घोषणा की कि राज्य सरकार, जिसने देशभर में सबसे अधिक 401 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने की खरीद दर का प्रस्ताव किया है, द्वारा वर्ष 2024-25 की पेराई सीज़न के लिए गन्ने के भुगतान हेतु 679.37 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: Punjab: अमृतसरी कुल्चे को जी.आई. टैग दिलाने की कोशिशें तेज, पंजाबी स्वाद की विरासत को मिलेगा नया सम्मान
यहाँ जारी एक प्रेस बयान में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य की 9 सहकारी मिलों को गन्ना उपलब्ध कराने वाले 18,771 किसानों को इस भुगतान का लाभ मिला है। इन मिलों ने सीज़न के दौरान कुल 194.66 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। उन्होंने कहा कि 401 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों का कुल बकाया 779.86 करोड़ रुपये था और शेष 100.49 करोड़ रुपये का भुगतान भी इस संबंध में केंद्र से सहायता प्राप्त होते ही जल्द कर दिया जाएगा।
वित्त मंत्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 87 प्रतिशत से अधिक भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 9 सहकारी चीनी मिलों में से अजनाला का बकाया 10 मार्च तक, बटाला का 18 मार्च, भोगपुर का 27 मार्च, बुढ़्डेवाल का 13 मार्च, फाजिल्का का 1 मार्च, गुरदासपुर का 25 मार्च, मोरिंडा का 30 मार्च, नवांशहर का 31 मार्च और नकौदर का 22 फरवरी तक साफ कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: Punjab: पंजाब के एन.सी.सी. कैडेट्स ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीती राष्ट्रीय चैंपियनशिप
वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गन्ना उत्पादकों की आर्थिक स्थिरता को प्राथमिकता देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने देश के अन्न भंडार में योगदान करने वाले किसानों के सम्मान को बनाए रखने और एक सुदृढ़ कृषि अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने की नीति को साबित किया है।
