Punjab

Punjab: CM भगवंत मान के नेतृत्व में राहत कार्य तेज़, युवाओं ने संभाला सफाई अभियान का मोर्चा

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab: पंजाब में दशकों बाद आई भीषण बाढ़ ने इंसानों से लेकर बेजुबान जानवरों तक को प्रभावित किया है।

Punjab News: पंजाब में दशकों बाद आई भीषण बाढ़ (Severe Flood) ने इंसानों से लेकर बेजुबान जानवरों तक को प्रभावित किया है। हजारों एकड़ फसलें पानी में डूब गईं और कई जिलों में भारी तबाही हुई। लेकिन, सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) की सरकार ने हर बाढ़ प्रभावित व्यक्ति तक सरकारी मदद पहुंचाने का प्रयास किया है। सरकार अब भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत और सहायता जारी रखे हुए है।

सफाई अभियान में तेजी

आम आदमी पार्टी की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा की कि गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों में ‘आप’ यूथ क्लब के युवाओं और पार्टी पदाधिकारियों ने सफाई अभियान चलाया। उन्होंने स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। साथ ही मच्छरों और बीमारियों से बचाव के लिए फॉगिंग स्प्रे भी किया गया।

ये भी पढ़ेंः Punjab: “प्रोजेक्ट जीवनज्योत 2.0 बच्चों की भीख मांगने की प्रथा समाप्त करने का पंजाब सरकार का मिशन” : डॉ. बलजीत कौर

मान सरकार की सक्रियता

सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और राज्य के कई मंत्री लगातार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वे स्थानीय लोगों की परेशानियों को समझकर उनका समाधान करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी पहुंचाई जा रही है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Punjab: मालवा क्षेत्र का नशा तस्करी गिरोह ध्वस्त, 7.1 किलो हेरोइन सहित एक गिरफ्तार

युवाओं का विशेष योगदान

बाढ़ का पानी उतरने के बाद कई जगहों पर गंदगी और गाद जमा हो गई है। इसे हटाने और स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के यूथ क्लब के युवा सक्रियता से काम कर रहे हैं। इस पहल से न केवल गांवों में सफाई हो रही है बल्कि बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा रहा है।