Punjab

Punjab: नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की प्रापर्टी हुई फ्रीज

पंजाब
Spread the love

Punjab: पंजाब पुलिस का नशे के सौदागरों बड़ा एक्शन, प्रापर्टी हुई फ्रीज

Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पंजाब के युवाओं को नशे से दूर ले जाने के लिए सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) तरह तरह के कार्यक्रम चलवा रहे हैं। साथ ही प्रदेश में रोजगार के ढ़ेरों मौके उपलब्ध करवा रहे हैं, जिससे युवा नशा छोड़कर रोजगार की तरफ बढ़ें। सीएम मान के इन प्रयासों से आज पंजाब (Punjab) में तेजी से बदलाव दिखाई दे रहा है। मान सरकार की पुलिस नशा और नशे के सौदागरों के खिलाफ लगातार एक्शन ले रही है। इसी क्रम में पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने बठिंडा में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देशों पर बठिंडा पुलिस ने नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई अमनीत कोंडल, आईपीएस, एसएसपी बठिंडा, और नरिंदर सिंह, पीपीएस एसएसपी (सिटी) बठिंडा की निगरानी में की गई।
ये भी पढे़ंः Ludhiana Mayor: लुधियाना को पहली बार मिली महिला मेयर, इंद्रजीत कौर बनीं नगर निगम की मेयर

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

जिला बठिंडा में पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही गांवों और कस्बों में लोगों के साथ सीधा संपर्क स्थापित कर नशे के खिलाफ जागरूकता सेमिनार का भी आयोजन मान सरकार करवा रही है। नशा बेचने वाले व्यापारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढे़ंः Punjab में जल्द शुरू होगी ‘पानी-पानी बस सेवा’, मान सरकार ने बनाई रणनीति

इस बारे जानकारी देते एस.एस.पी. बठिंडा अमनीत कोंडल (Amneet Kondal) ने कहा कि जिला बठिंडा में पुलिस ने कुल 63 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दिल्ली की कंपिटेंट अथॉरिटी को भेजे थे, जिनमें से 59 मामलों की पुष्टि हो गई है। इनमें प्रदीप कुमार पुत्र भोला सिंह निवासी मंडी कला के खिलाफ मुकदमा नंबर 23, दिनांक 18.03.2024, अधीन 22सी एनडीपीएस एक्ट, थाना बालियांवाली में दर्ज है। इससे 3200 नशीली गोलियां बरामद हुई थीं। इस मामले को कंपिटेंट अथॉरिटी दिल्ली भेजा गया था। आदेश प्राप्त होने के बाद इसकी 7 कनाल 19 मरले जमीन को फ्रीज किया गया।