Punjab: नेशनल गेम्स 2025 में पंजाब के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, CM मान ने दी बधाई, किए खूब तारीफ

पंजाब
Spread the love

Punjab: नेशनल गेम्स 2025 पंजाब के अंजुम मोदगिल और सिफत कौर ने किया स्वर्ण और रजत पदक पर कब्जा

Punjab News: पंजाब के लोगों के लिए अच्छी खबर है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में इस समय 38वें राष्ट्रीय खेल हो रहा है। ग्रीन गेम्स थीम पर पहली बार उत्तराखंड (Uttarakhand) में इतने बड़े स्तर पर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। देहरादून में चल रही नेशनल गेम्स 2025 (National Games 2025) में पंजाब के खिलाड़ियों ने भी अपना दबदबा बरकरार रखा है। राष्ट्रीय खेल में पंजाब के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। नेशनल गेम (National Games) में शॉटपुट में पंजाब के तजिंदरपाल सिंह तूर ने गोल्ड मेडल (Gold Medal) पर अपना कब्जा जमाया। वहीं प्रभकिरपाल सिंह काहलों ने कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है।
ये भी पढ़ेंः Punjab: पंजाब के 6 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को CM Mann का बड़ा तोहफा

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पंजाब के दोनों खिलाड़ियों की इस जीत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने उन्हें बधाई दी है और खिलाड़ियों की जमकर तारीफ किए हैं। सीएम भगवंत सिंह मान ने दोनों खिलाड़ियों सहित उनके कोच को भी मुबारकबाद दी है।

ये भी पढ़ेंः Punjab: मान सरकार ने किया पंजाब में इस दिन सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज और दफ्तर

आपको बता दें कि इससे पहले अंजुम मोदगिल (Anjum Modgil) और सिफत कौर समरा ने भी स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया था। पंजाब की दोनों खिलाड़ी सिफत कौर समरा और अंजुम मोदगिल ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में 50 मीटर शूटिंग इवेंट में स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम की थी। दोनों को इस उपलब्धि के लिए सीएम ने उन्हें भी बधाई दी थी। सीएम मान ने कहा था कि आप देश सहित पंजाब का मान हैं। इस जीते के लिए माता-पिता और कोच साहिबान को भी मुबारकबाद और भविष्य के लिए शुभकामनाएं।