Punjab

Punjab: पंजाब सरकार ने बच्चों-बुजुर्गों को मास्क पहनने की दी सलाह, HMPV वायरस को लेकर अलर्ट

पंजाब
Spread the love

मंत्री डॉ. बलबीर सिंह बोले- डरने की जरूरत नहीं, हम तैयार हैं

Punjab News: देश के सभी राज्यों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामलों के बीच भारत सरकार ने निगरानी बढ़ाने के आदेश दिए थे। इसको लेकर पंजाब का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट (Health Department Alert) हो गया है। बता दें कि पंजाब में अभी तक HMPV का कोई मामला सामने नहीं आया है। मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र के संपर्क में है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः Punjab सरकार चारा उत्पादन में सुधार के लिए अल्फाल्फा की खेती को देगी बढ़ावा

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (Minister Dr. Balbir Singh) ने लोगों से घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने का आग्रह किया है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि इस बीमारी से घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। साथ ही पंजाब में अभी तक इसका कोई मामला सामने नहीं आया है।

भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने की दी सलाह

मंत्री ने विशेष रूप से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों और 60 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने की सलाह दी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि HMPV वायरस कोरोना जितना गंभीर नहीं है, बल्कि यह एक हल्का वायरस है, जो फ्लू जैसे लक्षण उत्पन्न करता है और यह जानलेवा नहीं है।

Pic Social Media

डॉ. बलबीर ने कहा- हम हर तरह से तैयार हैं

डॉ. बलबीर सिंह (Dr. Balbir Singh) ने कहा, ‘हमने कोरोना से बहुत कुछ सीखा है और अब हम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। पंजाब का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है और हम किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सजग हैं।’ उन्होंने यह भी बताया कि अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर न जाने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ेः Punjab: तरुनप्रीत सौंद ने सेग्रीगेशन प्लांट का किया उद्घाटन, बोले- मिशन क्लीन की शुरुआत

फ्लू जैसी बीमारियों की जांच के लिए सिस्टम मौजूद

केंद्र सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारत में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों (ILI) और गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी (SARI) के मामलों के लिए एक मजबूत निगरानी प्रणाली मौजूद है। ICMR और IDSP के डेटा से यह स्पष्ट है कि इन बीमारियों में कोई असामान्य वृद्धि नहीं हुई है। हालांकि, एहतियात के तौर पर ICMR HMPV की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़ाएगा और पूरे साल इस वायरस पर निगरानी रखेगा।