Punjab

Punjab: गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट हुई पुलिस, चलाया सर्च अभियान

पंजाब
Spread the love

Punjab पुलिस गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर हाई अलर्ट पर, जगह-जगह चलाया जा रहा है तलाशी अभियान

Punjab News: 26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पंजाब पुलिस (Punjab Police) अलर्ट मोड़ में आ गई है। पंजाब पुलिस गणतंत्र दिवस समारोह (Republic Day Celebrations) से पहले प्रदेश की सुरक्षा को लेकर सख्त हो गई है। आपको बता दें कि बीते दिनों बीएसएफ (BSF) हेडक्वार्टर को इनपुट मिला था कि पंजाब के सरहदी क्षेत्रों में आतंकी हमला हो सकता है। इसके बाद एक टीम चंडीगढ़ आई और पंजाब पुलिस (Punjab Police) और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश की सुरक्षा को लेकर सभी एजेंसियों को अलर्ट किया गया।
ये भी पढ़ेः Punjab: CM Mann ने सुरजीत पात्र की याद में पुरस्कार शुरू करने का किया ऐलान

Pic Social Media

इसी कड़ी में पंजाब पुलिस ने प्रदेश भर के सभी बस स्टैंडों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। यह अभियान डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) के निर्देश पर प्रदेश के सभी 28 पुलिस जिलों में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक चलाया गया।

स्पेशल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (स्पेशल डीजीपी), कानून और व्यवस्था, अर्पित शुक्ला, जो इस राज्य-स्तरीय अभियान की खुद देखरेख कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सीपी/एसएसपी को एसपी रैंक के अधिकारियों की निगरानी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश जारी किए गए थे।

ये भी पढ़ेंः Punjab में गणतंत्र दिवस का प्लान जारी, फरीदकोट में CM Mann फहराएंगे झंडा

Pic Social Media

स्निफर डॉग्स की ली गई सहायता

अर्पित शुक्ला ने जानकारी दी कि पुलिस टीमों ने स्निफर डॉग्स (Sniffer Dogs) की सहायता से बस स्टैंडों पर आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीमों ने पूछताछ के लिए संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया। सभी पुलिसकर्मियों को इस दौरान सभी व्यक्ति के साथ शिष्टाचार से पेश आने के सख्त निर्देश दिए गए थे।
स्पेशल डीजीपी ने जानकारी दी कि पंजाब के विभिन्न बस स्टैंडों पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी के लिए 3500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों वाली 493 पुलिस टीमों को नियुक्त किया गया था, जिससे आम जनता को न्यूनतम असुविधा का सामना करना पड़े।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

उन्होंने जानकारी दी कि पंजाब के करीब 249 बस स्टैंडों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान 3514 लोगों की तलाशी ली गई, वहीं पूछताछ के लिए 77 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 3 आपराधिक मामले दर्ज किए और 950 ग्राम भुक्की, 70 बोतलें अवैध शराब और 120 अल्प्राजोलम की गोलियां भी बरामद कीं।