पंजाब के 23 ज़िलों में कोल्ड अटैक..शिमला से ठंडा गुरदासपुर

पंजाब

Punjab News: पंजाब में पहाड़ों से आ रही ठंड हवा लोगों को कंपा रही है। पंजाब में इन दिनों शिमला से भी ज्यादा ठंड पड रही है। इसका अंदाज इसी बात से ही लगाया जा सकता है कि पंजाब (Punjab) के कई शहरों का न्यूनतम तापमान लगातार कम होता जा रहा है। बता दें कि बीती रात पाकिस्तान (Pakistan) के बार्डर से सटे हुए गुरदासपुर (Gurdaspur) का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि पूरे राज्य में सबसे कम है। वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

Pic Social Media

दूसरी तरफ लुधियाना का तापमान 7 डिग्री, और बठिंडा का न्यूतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया है। वहीं, रात और दिन के समय ठिठुरन बढ़ गई है। यह कोल्ड डे और कोल्ड वेव की स्थिति मानी जाती है।

पंजाब के लोग घने कोहरे और शीत लहर का का सामना कर रहे हैं। ठिठुरन और बढ़ती जा रही है। इन इलाकों में डेरा बाबा नानक से लेकर पंजाब का प्रवेश द्वार डेराबस्सी तक शामिल है। सभी जगह तापमान लगातार कम होता जा रहा है। मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की बात कही है।

वहीं, सरकार ने राज्य के आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में भी बदलाव कर दिया है। अब केंद्र सुबह दस बजे से 1 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश 14 जनवरी तक लागू रहेंगे।

14.3 डिग्री से नीचे आया तापमान

पंजाब के सभी इलाकों में पिछले कुछ समय से तापमान लगातार कम होता जा रहा है। सभी जिलों में के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पूरे राज्य में सबसे अधिक तापमान फरीदकोट में 14.3 डिग्री रहा है। जबकि अन्य सभी स्थानों पर तापमान गिरा है। इस वजह से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।

पंजाब में आज और कल ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्र चल रहा हैं। राज्य के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 31 स्थानों पर कोहरा और उसके बाद अधिकतर स्थानों पर घना कोहरा रहेगा। इन स्थानों में पंजाब की अधिकतर तहसीलों के अधीन आने वालते एरिया में लोग दिक्कत उठाएंगे। पिछले दिनों की तुलना में अधिकतम तापमान में 1‌.5 डिग्री की गिरावट आई है। जो कि सामान्य तापमान से 6.7 डिग्री कम रहा हे।

लोगों को रखना होगा अपना ख्याल

चंडीगढ़ और पंजाब में आने वाले पांच दिनों में और ज्यादा बढे़गी। ऐसे मे लोगों को अपना ख्याल रखना होाग। अपनी स्किन को अच्छा रखने के लिए क्रीम व तेल लगाना होगा। विटामिन सी लेना होगा। इसमें फल, सब्जियां आदि शामिल है। साथ ही घर से बिना किसी काम से बाहर निकलते समय परहेज करना चाहिए। किसी तरह की कोई डॉक्टरी सलाह की जरूरत हो तो मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क करना चाहिए।