Punjab News: चंडीगढ़ और आसपास के लोग सावधान..आज शाम से मौसम बदलने वाला है!

Trending पंजाब हरियाणा

Punjab Weather News: चंडीगढ़ और आसपास के लोग सावधान रहिए क्योंकि आज शाम से मौसम (Weather) बदलने की संभावना है। चंडीगढ़ (Chandigarh) और आसपास के इलाकों में आज से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) सक्रिय होगा। वहीं 20 फरवरी को बादल (Cloud) छाने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेः 10वीं-12वीं परीक्षा को लेकर बोर्ड ने ज़ारी किया महत्वपूर्ण अलर्ट..आप भी पढ़िए

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
चंडीगढ़ (Chandigarh) और आसपास के इलाकों में आज से पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर एक्टिव होने वाला है। इसका असर रविवार से दिखना शुरू हो जाएगा। रविवार को शहर में हल्के बादल छा सकते हैं। 20 फरवरी को बादल छाने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। और इसके बाद 21 और 22 फरवरी को बारिश होने की संभावना है।

चंडीगढ़ में 18-19 फरवरी को बारिश के आसार

चंडीगढ़ में एक बार फिर बारिश का अलर्ट (Alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 18 से 19 फरवरी को बारिश के आसार बनते नजर आ रहे हैं। बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम में परिवर्तन आने वाला है।

अंबाला, पंचकूला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र में कल रात से फिर मौसम बदलने वाला है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। हरियाणा में 24 घंटे के दौरान फरीदाबाद सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

टेंपेरेचर में आएगी गिरावट

बादल छाए रहने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (Western Disturbance) की वजह से बारिश होने के कारण शहर के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। शहर में शुक्रवार को सुबह से अच्छी धूप खिली रही। जिसकी वजह से शहर का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा।

वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।