Punjab

Punjab News: जसवीर सिंह गढ़ी ने वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा से की मुलाकात

पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab News: पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन सरदार जसवीर सिंह गढ़ी ने आज राज्य के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य की अनुसूचित जातियों से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें: Punjab: CM भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया

सरदार गढ़ी ने आयोग की गतिविधियों की जानकारी वित्त मंत्री को दी और आयोग से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर ज़ोर दिया, ताकि अनुसूचित जातियों से संबंधित लोगों को न्याय की प्रक्रिया को और तेज़ व सुचारु बनाया जा सके। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि आयोग पर मौजूदा कार्यभार को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की जाए। सरदार गढ़ी ने बताया कि वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आयोग से संबंधित सभी मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें: Punjab: टी20 के नए बादशाह बने अभिषेक शर्मा, CM भगवंत मान ने दी बधाई