Punjab News

Punjab News: विधायक कुलवंत सिंह के घर के शुभ मुहुर्त में शामिल होने के लिए पत्नी समेत मोहाली पहुंचे CM Mann

पंजाब
Spread the love

Punjab News: विधायक कुलवंत सिंह के घर पहुंचे CM मान, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी रही मौजूद

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) एक दिन के लिए मोहाली दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सीएम भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने विधायक कुलवंत सिंह के नए घर के शुभ मुहूर्त के पाठ और भोग में शामिल हुए। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और पार्षद भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Singh Mann) ने विधायक कुलवंत सिंह (MLA Kulwant Singh) को नए घर के लिए बधाई दी।

ये भी पढे़ंः Punjab: स्वच्छ और सुंदर पंजाब के लिए CM मान का मिशन जारी, बरनाला में दशकों पुराना डंप कूड़ा होगा साफ

आपको बता दें कि पंजाब के विधायक और आम आदमी पार्टी के नेता कुलवंत सिंह ने लखनौरी-लांडरां रोड पर नया घर बनाया है, जहां कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सिर्फ करीबी लोगों को ही आमंत्रित किया गया था।

ये भी पढ़ेंः Punjab: सरकारी अस्पतालों में प्राइवेट से बेहतर सुविधा, मान सरकार शुरू करने जा रही है यह पायलट प्रोजेक्ट

Pic Social Media

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी, डॉ. गुरप्रीत कौर ने खुद इस संबंध में फोटो शेयर की है और लिखा है कि विधानसभा हलका मोहाली से हमारी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह जी के नए घर के शुभ मुहूर्त के मौके पर रखे गए पाठ और भोग के दौरान सच्चे साहिब जी के दरबार में हाजिरी लगाई… परिवार के साथ खुशियां साझा कीं और शुभकामनाएं दीं।