Bihar

Bihar: CM नीतीश ने JP गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत कंगन घाट से दीदारगंज तक निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

बिहार
Spread the love

Bihar: तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने जे०पी० गंगा पथ परियोजना (J.P. Ganga Path Project) के अन्तर्गत कंगन घाट से दीदारगंज तक निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि जे०पी० गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत कंगन घाट (Kangan Ghat) से दीदारगंज तक के भाग का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। 31 मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। साइट मैप के माध्यम से अधिकारियों ने जे०पी० गंगा पथ परियोजना के अन्तर्गत रेलवे से हस्तांतरित होने वाले भूमि पर प्रस्तावित पटना साहिब-पटना घाट पथ तक के बारे में निर्माण कार्य की जानकारी दी। दीदारगंज-बख्तियारपुर-मोकामा पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के संबंध में भी जानकारी दी।
ये भी पढे़ंः Bihar में यहां बनेगा नया रेलवे स्टेशन, यात्री सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव, DPR हुई तैयार

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री (CM Nitish Kumar) ने कहा कि कंगन घाट से दीदारगंज तक के निर्माणाधीन कार्य को तेजी से पूर्ण करें। हमने इसके निर्माण कार्य को बराबर आकर देखा है। उन्होंने कहा कि दीदारगंज तक जे०पी० गंगा पथ के निर्माण होने से बिहारशरीफ, मोकामा और बेगूसराय (Begusarai) तक जाने में समय की बचत होगी। यात्रियों को पटना शहर और पटना शहर के बाहर कहीं भी आने-जाने में सहूलियत होगी। जे०पी० गंगा पथ परियोजना (J.P. Ganga Path Project) अपने आप में अद्भूत है। इससे यातायात में गतिशीलता और सहूलियत होगी।

ये भी पढे़ंः Bihar: CM नीतीश ने राजगीर जू-सफारी में नवनिर्मित बर्ड एवियरी का किया लोकार्पण

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25